सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पटाखा फ्री दिवाली की अपील करने पर श्रद्धा-आलिया हुईं ट्रोल, मिले भद्दे कमेंट्स

amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 15 Oct 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Alia Bhatt got trolled for appeal on fire cracker-free Diwali
श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : File Pic
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा है। दरअसल, दोनों ने ही दिवाली के मौके पर पटाखे न जलाने की अपील की थी, जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनपर भद्दे कमेंट्स भी किए। जानें, किस तरह से ट्रोल हुईं ये दोनों एक्ट्रेस...

 
Trending Videos
Shraddha Kapoor and Alia Bhatt got trolled for appeal on fire cracker-free Diwali
श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट
श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही नई जमाने की चुलबुली एक्ट्रेस हैं। दोनों अपनी फिल्मों के गाने भी गा चुकी हैं, तो दोनों ही ऑफ बीट फिल्में भी कर चुकी हैं। यही नहीं, दोनों में एक बात और भी कॉमन है कि दोनों ही एक्ट्रेस पालतू जानवरों, आवारा पशुओं और पक्षियों की देखभाल को लेकर मूवमेंट भी चलाती हैं। इतना सब कॉमन होने के बावजूद दोनों ने अबतक स्क्रीन शेयर नहीं किया है। पर सोशल मीडिया ने एक बार फिर से दोनों को साथ ला दिया, वो भी गलत तरीके से। जानें, क्यों...
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Alia Bhatt got trolled for appeal on fire cracker-free Diwali
श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट
दोनों ही एक्ट्रेस ने दिवाली के मौके पर लोगों से पटाखे न जलाने का अनुरोध किया था। दोनों का कहना है कि इससे जानवरों और पक्षियों को दिक्कते होती हैं। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। बस फिर क्या था। सोशल मीडिया के शिकारियों को तो जैसे मुंहमांगी मुराद मिल गई हो। दोनों को हर तरफ से ट्रोल किया गया। यहां तक कि दोनों को हिप्पोक्रेट तक कहा गया। जानें, किसने क्या कुछ कहा...
Shraddha Kapoor and Alia Bhatt got trolled for appeal on fire cracker-free Diwali
श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट
श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट पर कमेंट प्रमोद शुक्ला ने लिखा कि दोनों ही एक्ट्रेस कभी नए साल के मौके पर पूरी दुनिया की आतिशबाजी पर कुछ नहीं बोलती। अब त्योहार है। पटाखे जलाए जाते हैं, तो क्या एक दिन में पूरी दुनिया प्रदूषित हो जाती है? जबकि नए साल पूरी दुनिया में जमकर आतिशबाजी होती है। 
विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Alia Bhatt got trolled for appeal on fire cracker-free Diwali
श्रद्धा कपूर-आलिया भट्ट हुईं ट्रोल - फोटो : BollywoodLife
पुष्पेंद्र मौर्या ने लिखा: बॉलीवुड सेलेब्स की हिप्पोक्रेसी देखिए। ये दिवाली पर पटाखे जलाने से मना करते हैं, पर अपनी मूवीज के प्रोमोशन तक पर जमकर आतिशबाजी करते हैं। कुछ इसी तरह अन्य लोगों ने भी दोनों एक्ट्रेस को निशाने पर लिया।

पढ़ें: 100 करोड़ का होगा करण जौहर का 'ब्रह्मास्त्र', पहली बार ऐसा रोल करेंगे रणबीर

पढ़ें: पहली बार अंतरिक्ष का सफर कराएगी एक भारतीय फिल्म, हॉलीवुड को टक्कर देने की पूरी तैयारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed