{"_id":"5f68a5d08ebc3ee2fb0c6415","slug":"shraddha-kapoor-and-jaya-shah-whatsapp-chat-about-cbd-oil-sushant-singh-rajput-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैट से हुआ खुलासा, जया साहा से CBD ऑयल मांग रही थीं श्रद्धा कपूर, SLB से मिलने की हो रही थी बातचीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चैट से हुआ खुलासा, जया साहा से CBD ऑयल मांग रही थीं श्रद्धा कपूर, SLB से मिलने की हो रही थी बातचीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह से पूछताछ कर रही है। जया शाह और श्रुति मोदी से पूछताछ करने के लिए एनसीबी की एसआईटी टीम ने रविवार को इन दोनों को समन भेजा था। इस बीच जया साहा और श्रद्धा कपूर की चैट सामने आई हैं जिसमें श्रद्धा, जया से सीबीडी ऑयल मांग रही हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल सुशांत सिंह केस में सीबीडी ऑयल का जिक्र हुआ था, जिसमें कहा गया है कि रिया, सुशांत को सीबीडी ऑयल देती थी। भारत में इसकी बिक्री वैध नहीं है, लेकिन बहुत बड़े पैमाने पर इसका उपयोग किया जाता है। सीबीडी ऑयल सबसे पहले मस्तिष्क को प्रभावित करता है।
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : File Photo
जया के साथ श्रद्धा कपूर की हुई बातचीत में जया कहती हैं - जब तुम नीचे आ जाओ तो कॉल करो। मैं नीचे आऊंगी और तुम्हे दे दूंगीं। इसके बाद जया कहती है, हेलो, मैं आज सीबीडी ऑयल भेज रही हूं। श्रद्धा कपूर कहती हैं- हाय, थैंक यू। जया स्माइली के साथ जवाब देती हैं। इसके बाद श्रद्धा कहती हैं सुनो, मैं फिर भी SLB से मिलना चाहती हूं।
रिया चक्रवर्ती और जया साहा की चैट को ईडी ने रिट्रीव किया था जिसमें जया ने रिया को कहा था कि सुशांत को सीबीडी ऑयल दिया जाए। इस केस में रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा समेत कई लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने मुंबई से चार और ड्रग पैडलर्स को भी हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया पिछले सात दिनों से मुंबई की भायखला जेल में है। एनसीबी ने उसे आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था और नौ सितंबर को भायखला जेल भेज दिया था। रिया की जमानत अर्जी दो बार खारिज हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।