श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कम समय में ही अपनी खास पहचान बनाई है। इसके अलावा श्रद्धा एक अच्छी गायिका भी हैं। अभिनेत्री को यह गुण ऐसे ही नहीं मिला है, बल्कि यह कला उन्हें विरासत में मिली है। यह बात तो सभी जानते हैं कि श्रद्धा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर के साथ भी अभिनेत्री का खास रिश्ता रहा है। चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि श्रद्धा और लता के बीच क्या रिश्ता है।
Shraddha kapoor: लता मंगेशकर की रिश्तेदार हैं श्रद्धा कपूर, गायिका को कहती थीं आजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म तीन मार्च 1987 को हुआ था। श्रद्धा ने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा। फिल्म 'आशिकी 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने श्रद्धा के करियर को रफ्तार दी। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन गाने भी गाए। गाने के प्रति श्रद्धा का झुकाव लता दी की वजह से हुआ था। वह लता को अपनी प्रेरणा मानती थीं। वह कई बार लता के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा कर चुकी हैं, जिसमें उनके बीच गहरे रिश्ते की झलक देखने को मिलती है।
B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन
अभिनेत्री लता की रिश्तेदार हैं। श्रद्धा अक्सर लता को आजी कहकर बुलाया करती थीं। श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे, लता के चचेरे भाई थे। इस रिश्ते से श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता की भतीजी हुईं। वहीं, लता और श्रद्धा के बीच नानी-नातिन का रिश्ता हुआ। लता के साथ श्रद्धा को खूब लगाव था। बचपन में वह अक्सर उनके घर उनसे मिलने जाती थीं। लता की मौत के बाद भी श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया था।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल
अब बात करते हैं श्रद्धा की निजी जिंदगी और फिल्मी करियर के बारे में। अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। दरअसल, श्रद्धा की शुरुआती पढाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया, लेकिन बाद में पढ़ाई छोड़कर अभिनेत्री बनने का फैसला कर लिया।
Pop Kaun teaser: सौरभ शुक्ला-जॉनी लीवर ने रिक्रिएट किया 'पठान' का सीन, कपिल शर्मा का उड़ाया मजाक!
Secrets of Love: इस दिन होगा रवि किशन का ओशो अवतार, सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म