फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: श्रद्धा ने खास अंदाज में मनाया पापा शक्ति कपूर का बर्थडे, लिखा स्पेशल नोट

Sat, 03 Sep 2022 10:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Sep 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor celebrates father Shakti Kapoor birthday writes special note
सिद्धांत कपूर-श्रद्धा कपूर-शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शक्ति कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रशंसकों से लेकर सिने जगत की तमाम हस्तियों ने शक्ति कपूर को बधाईयां दी हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनकी बेटी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपने पापा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है और एक खूबसूरत नोट लिखा है। श्रद्धा का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

Shraddha Kapoor celebrates father Shakti Kapoor birthday writes special note
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media

श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही हैं। साथ में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी हैं। तस्वीर में शक्ति कपूर बैठे हुए हैं, जबकि सिद्धांत और श्रद्धा खड़े होकर पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शक्ति कपूर अकेले नजर आ रहे हैं। शक्ति कपूर के सामने एक केक रखा है। दिलचस्प बात यह है कि यह केक बेहद खास तरह का है, जो शक्ति कपूर के एक फिल्मी किरदार की याद दिला रहा है। 

Shraddha Kapoor celebrates father Shakti Kapoor birthday writes special note
श्रद्धा कपूर कैजुअल आउटफिट - फोटो : instagram/shraddhakapoor

दरअसल, शक्ति कपूर का केक उनकी वर्ष 1994 में आई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के किरदार क्राइम मास्टर गोगो की थीम पर आधारित है। यह केक फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहा है। बता दें कि इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई है। केक पर फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी लिखे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ श्रद्धा कपूर ने स्पेशल कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे बर्थडे बापू!!! आई लव यू, उम्मीद करती हूं कि आपने मुझे जितना गौरवान्वित किया है, मैं उसका आधा भी आपको कर सकूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor celebrates father Shakti Kapoor birthday writes special note
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की खूब दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। नील नितिन मुकेश ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डियर शक्ति अंकल।' वहीं फैंस भी एक्टर को खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में निर्देशक लव रंजन की अन टाइटल फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed