फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए श्रद्धा कर रहीं ये सब, एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

Tue, 28 Aug 2018 05:35 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 28 Aug 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor congratulate to Saina Nehwal for win Bronze Asian Games in Women Individual
इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी मेडल्स जीतकर दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं। बुधवार को मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। साइना ने बैडमिंटन एकल में कांस्य पदक जीता है। उनकी इस जीत पर न केवल राजनेताओं ने बधाई दी है। बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी साइना नेहवाल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।
Shraddha Kapoor congratulate to Saina Nehwal for win Bronze Asian Games in Women Individual
साइना नेहवाल को बधाई देने वालों की इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम सबसे ऊपर और बेहद खास है। खास इसलिए भी है क्योंकि श्रद्धा जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू भी कर दी हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार श्रद्धा कपूर ने साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए अपना रोजाना का शेड्यूल भी बदल दिया है। खबरों की मानें तो श्रद्धा सुबह 5 बजे उठकर वर्कआउट करना शुरू कर चुकी हैं। 
Shraddha Kapoor congratulate to Saina Nehwal for win Bronze Asian Games in Women Individual
बताया जा रहा है कि साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग सितंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएंगी। वहीं इस बायोपिक को लेकर श्रद्धा कपूर का मानना है कि अगर किसी रियल लाइफ हीरो की जिंदगी का किरदार करना है कि उसके लिए काफी मेहनत करती पड़ती है ताकि परदे पर दर्शक भी पसंद करें। वह कहती हैं कि साइना नेहवाल का किरदार करना उनके लिए आसान काम नहीं है। इसके लिए वह हर दिन ट्रेनिंग ले रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor congratulate to Saina Nehwal for win Bronze Asian Games in Women Individual
वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अलावा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर साइना नेहवाल को एक्टर अनिल कपूर ने भी ट्विट करके बधाई दी है। उन्होंने लिखा- 'बधाई साइना नेहवाल, एक अच्छी कोशिश और तुमने अच्छा मैच खेला और भारत के लिए महिला एकल में कांस्य लेकर आईं।' अनिल कपूर के इस ट्विट को उनके फैंस सहित साइना के फैंस ने भी काफी पसंद और रिट्विट कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Shraddha Kapoor congratulate to Saina Nehwal for win Bronze Asian Games in Women Individual
आपको बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री‘ के प्रमोशन में लगी हुई हैं। यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। 'स्त्री‘ में श्रद्धा कपूर के साथ एक्टर राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा श्रद्धा जल्द ही एक्टर शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आने वाली हैं। उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म बिजली विभाग में फैसले भ्रष्टाचार पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed