वरुण धवन की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' का पहला गाना 'ठुमकेश्वरी' रिलीज हो गया है। इस गाने की रिलीज के साथ ही लोगों ने श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, यह गाना यूं तो वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। मगर, गाने के आखिर में श्रद्धा कपूर भी कैमियो करती नजर आई हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर श्रद्धा की 'स्त्री 2' को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं।
Shraddha Kapoor: ठुमकेश्वरी गाने में श्रद्धा की एंट्री से स्त्री 2 की अटकलें शुरू, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि वर्ष 2018 में श्रद्धा कपूर फिल्म 'स्त्री' में नजर आईं। उनके साथ इस फिल्म में राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में नजर आए। बता दें कि इस फिल्म के 'आओ कभी हवेली पे' गाने में कृति सेनन आइटम नंबर करती नजर आईं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद से ही दर्शकों को इसके सीक्वल का इंतजार है। लेकिन, मेकर्स की तरफ से अभी तक फिल्म को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है।
Jaya Bachchan: मुझे दिक्कत नहीं यदि आपका बिना शादी के बच्चा हो...जया बच्चन ने अपनी नातिन से कही बड़ी बात
अब भेड़िया का 'ठुमकेश्वरी' गाना रिलीज हुआ है। इसमें श्रद्धा कपूर की झलक दिखाई गई है। इसके बाद से ही श्रद्धा के फैंस 'स्त्री 2' को लेकर तरह-तरह की कयास लगा रहे हैं। फिल्म 'स्त्री' के बाद अमर कौशिक और दिनेश विजन की जोड़ी 'भेड़िया' लेकर आ रही है। बता दें कि अमर कौशिक द्वार निर्देशित फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन, कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी मुख्य रोल करते नजर आएंगे। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है।
Shailesh Lodha: कपिल शर्मा शो को 'फूहड़' बताने पर शैलेश लोढ़ा की सफाई, बोले- अश्लीलता के बारे में बात की...
बीते दिनों 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ट्रेलर में दिखाया गया कि वरुण धवन को एक भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद उनके अंदर बदलाव होने लगते हैं। धीरे-धीरे वरुण इच्छाधारी भेड़िया बनने लगते हैं। रिलीज के साथ ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'भेड़िया' के अलावा वह 'बवाल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
Chhath Song: खेसारी के छठ गीत 'पटना के घाट पे' ने मचाया धमाल, भक्ति के रंग में रंगे दिखे अभिनेता