फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर अचानक श्रद्धा कपूर को मिला रीयल लाइफ बउवा सिंह, देखकर ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Wed, 08 May 2019 04:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 08 May 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor met real life baua singh in mumbai after dance class
Shraddha Kapoor - फोटो : Amar Ujala

फिल्म स्ट्रीट डांसर की तैयारियों में जुटीं जानी मानी अदाकारा श्रद्धा कपूर इन दिनो अपने डांस स्किल्स पर खूब ध्यान दे रही हैं। शायद इसीलिए वह डांस क्लासेज में खूब पसीना भी बहा रही हैं। बीते सोमवार मायनगरी में डांस क्लासेज से बाहर निकलते श्रद्धा स्पॉट हुईं।

shraddha kapoor met real life baua singh in mumbai after dance class
Shraddha Kapoor - फोटो : Amar Ujala

इन क्लासेज से निकलते ही श्रद्धा के साथ हो गया फिल्म जीरो वाला मोमेंट। फिल्म जीरो के शाहरुख खान की तरह यहां भी एक बउआ सिंह इस अदाकारा के पास पहुंच गया। अब फैन चाहे छोटा हो या बड़ा, फैन तो फैन है। श्रद्धा ने फिर इस फैन की ख्वाहिश पूरी कर साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। 

shraddha kapoor met real life baua singh in mumbai after dance class
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media

मल्टीस्टारर फिल्म तीन पत्ती से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद श्रद्धा कपूर आज एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म स्त्री ने भी काफी सराहना बटोरी थी। इस वक्त वह तीन फिल्मों पर एक साथ काम कर ही हैं। पहली है साहो, जो साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor met real life baua singh in mumbai after dance class
shraddha kapoor

दूसरी है छिछोरे जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ हैं, उसके बाद है स्ट्रीट डांसर, जिसमें वह वरुण धवन के अपोजिट हैं। वैसे इस बीच श्रद्धा एक और फिल्म कर रही थीं जो साइना नेहवाल की बायोपिक है। लेकिन श्रद्धा ने डेट्स की कमी के कारण उसे ड्रॉप कर दिया। अब इस फिल्म को परिणीती चोपड़ा कर रही हैं। 

विज्ञापन
shraddha kapoor met real life baua singh in mumbai after dance class
shraddha kapoor

बीते दिनों श्रद्धा कपूर अपनी एक ड्रेस को लेकर ट्रोल हो गई थीं। श्रद्धा का यह ड्रेस Maison Margiela Bustier ब्रांड का था। उनकी इस ड्रेस की कीमत एक लाख रुपए से भी ज्यादा थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed