फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव रंजन की फिल्म में दीपिका को श्रद्धा कपूर ने किया रिप्लेस, रणबीर कपूर के साथ पहुंची निर्देशक से मिलने

Thu, 20 Aug 2020 12:20 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 20 Aug 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor replace Deepika Padukone in Luv Ranjan upcoming untitled film with Ranbir Kapoor
दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को बुधवार की शाम निर्माता और निर्देशक लव रंजन की ऑफिस से बाहर आते हुए मीडिया के कैमरों ने कैद किया है। रणबीर और श्रद्धा की लव रंजन से यह मुलाकात उनकी अगली फिल्म का काम शुरू करने के सिलसिले में हुई है जिसकी घोषणा पिछले साल दिसंबर में हुई थी।

Shraddha Kapoor replace Deepika Padukone in Luv Ranjan upcoming untitled film with Ranbir Kapoor
लव रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

लव रंजन की ये फिल्म पहले रणबीर और दीपिका पादुकोण के साथ बनने वाली थी। 'प्यार का पंचनामा सीरीज', और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके लव रंजन इस बिना शीर्षक वाली इस फिल्म की घोषणा पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर की गई थी। उस हिसाब से इस फिल्म को 26 मार्च 2021 को रिलीज होना था। 

Shraddha Kapoor replace Deepika Padukone in Luv Ranjan upcoming untitled film with Ranbir Kapoor
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

वैसे तो यह तारीख अगले साल की है लेकिन फिर भी फिल्म की शुरुआती योजना को तो कोरोना वायरस ने प्रभावित किया ही है। मुमकिन है कि इस फिल्म के रिलीज की तारीख में भी बदलाव किया जा सकता है। मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन का प्रभाव तो अब तक जारी है लेकिन कुछ चीजें धीरे-धीरे अपनी पुनः अवस्था में लौट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor replace Deepika Padukone in Luv Ranjan upcoming untitled film with Ranbir Kapoor
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media

टीवी धारावाहिकों का काम शुरू हो चुका है और फिल्में भी रफ्तार पर हैं। इसी बीच श्रद्धा और रणबीर का लव रंजन के ऑफिस पहुंचना भी इसी ओर संकेत करता है कि ये भी अब अपनी फिल्म का काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, फिल्म के काम को लेकर आगे की योजनाएं क्या रहने वाली हैं? इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor replace Deepika Padukone in Luv Ranjan upcoming untitled film with Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर - फोटो : Social Media

लॉकडाउन से पहले रणबीर, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्कीनेनी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर का काम उनकी फिल्म 'शमशेरा' पर भी चल रहा है।

पढ़ें: 'भाबीजी' अब नहीं मिलेंगी घर पर, जानिए किस वजह से इस हीरोइन ने किया लोकप्रिय धारावाहिक से किनारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed