फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: इतनी जल्दी और महंगा वकील करने पर कंगना ने उठाए रिया चक्रवर्ती पर सवाल, कही ये बात

Thu, 20 Aug 2020 10:31 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Aug 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Kangana Ranaut questions how and why Rhea Chakraborty hired a big lawyer within a day
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में खुलकर न्याय के लिए आवाज उठा रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए अपील कर रही हैं। साथ ही मीडिया से बात करते हुए फिल्मी सितारों पर निशाना साधती रहती हैं। इस बार कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सवालों के घेरे में चल रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सवाल दागे हैं।

Sushant Singh Rajput death case Kangana Ranaut questions how and why Rhea Chakraborty hired a big lawyer within a day
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। सुशांत की मौत के बाद दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया है। इस मामले के खिलाफ रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे बुधवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में कंगान रनौत ने रिया चक्रवर्ती द्वारा महंगा वकील करने और मामले की सीबीआई जांच न करवाने पर सवाल खड़े किए हैं।

Sushant Singh Rajput death case Kangana Ranaut questions how and why Rhea Chakraborty hired a big lawyer within a day
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत ने हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात की। कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़ते हुए कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि वह सच में बेगुनाह हैं कि तो उन्होंने क्रिमिनल वकील क्यों रखा जिसकी इतनी मोटी फीस है। इतनी जल्दी उन्होंने वकील कैसे रख लिए। इसके अलावा कंगना ने रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड के फिल्मी सितारों की भी आलोचना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Kangana Ranaut questions how and why Rhea Chakraborty hired a big lawyer within a day
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत, आमिर खान, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत ने आमिर खान और अनुष्का शर्मा पर अपना गुस्सा जताया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आमिर खान सहित कई फिल्मी सितारों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में से किसी ने भी दिवंगत अभिनेता की मौत की सीबीआई जांच के लिए आवाज नहीं उठाई है। आमिर खान के लिए कंगना ने कहा कि यहां तक कि आमिर खान ने भी इस बारे में कुछ नहीं बोला जबकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनके साथ फिल्म पीके में काम किया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Kangana Ranaut questions how and why Rhea Chakraborty hired a big lawyer within a day
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना रनौत ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पूरी इंडस्ट्री एक गैंग की तरह काम करती है। एक तरफ जहां आमिर कुछ नहीं बोले वहीं अनुष्का शर्मा भी पूरी तरह से चुप हैं। कंगना ने आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी का भी उदाहरण दिया है। उनका कहना है कि आपकी ही इंडस्ट्री में काम करने वाले आपके कलीग की मौत हो जाती है और आपके पास एक शब्द नहीं हैं बोलने के लिए?

पढ़ें: हाउस हेल्पर का खुलासा, सुशांत की मौत के बाद ये शख्स घुसा था सबसे पहले कमरे में, उतारा था शव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed