फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: व्हाइट कलर के कढ़ाईदार लहंगे में गजब की खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर, सनशाइन करती नजर आई एक्ट्रेस

Thu, 24 Feb 2022 09:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor shares new photos in white lehenga see actress traditional look
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म 'आशिकी 2' से ही लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल जीता है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर उन एक्ट्रेस में से हैं जो सिंपल लुक में भी अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल लूट लेती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक में श्रद्धा का लुक कमाल का लगता है। अब एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल अवतार में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह व्हाइट लहंगे में बाल की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी हर एक अदा फैंस का दिल लूट रही है।

shraddha kapoor shares new photos in white lehenga see actress traditional look
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta

सिंपल लुक में भी लगीं गजब की खूबसूरत-
श्रद्धा कपूर ने व्हाइट कलर के लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें मैचिंग धागों से कढ़ाई की गई है। एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ नेट का दुपट्टा कैरी किया है। उन्होंने अपने बालों को भी बेहद सिंपल रखा है, एक्ट्रेस पोनी बांधे नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने अपने लुक को मल्टीकलर झुमकों के साथ कंप्लीट किया है। श्रद्धा ने लाइट मेकअप के साथ अपना ओवरऑल लुक बेहद ही सिंपल रखा है।

shraddha kapoor shares new photos in white lehenga see actress traditional look
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta

श्रद्धा कपूर इन तस्वीरों में सूरजी की रोशनी में सनशाइन करती नजर आ रही हैं। चेहरे पर पड़ रही धूप उन्हें और भी खूबसूरत बना रही हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन भी बहुत अच्छा दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सूर्य शक्ति'! इसी के साथ उन्होंने सूरज और व्हाइट दिल की इमोजी भी पोस्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor shares new photos in white lehenga see actress traditional look
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta
फैंस कर रहे जमकर तारीफ-

श्रद्धा का ये ट्रेडिशनल अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके इन फोटोज पर फैंस के साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। जहां कई सेलेब्स ने दिल वाली इमोजी पोस्ट की तो वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, माशाअल्लाह क्या ब्यूटी है, तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, आप बहुत सुंदर लग रही हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed