{"_id":"5a814dd04f1c1b5e6e8b4bef","slug":"shraddha-kapoor-starts-shooting-for-batti-gul-meter-chalu-in-uttarakhand-with-shahid-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वकील का लिबास पहने उत्तराखंड पहुंची श्रद्धा कपूर और शाहिद के साथ 'बत्ती गुल, मीटर चालू' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वकील का लिबास पहने उत्तराखंड पहुंची श्रद्धा कपूर और शाहिद के साथ 'बत्ती गुल, मीटर चालू'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं। श्रद्धा इस फिल्म और जर्नी के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक वकील की भूमिका में नज़र आएंगी। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन्स को इस बारे में बताया।
श्रद्धा ने ट्वीट किया," 'बत्ती गुल, मीटर चालू' का पहला दिन, इस यात्रा को शुरू करके बहुत उत्साहित हूं। शाहिद कपूर, सेट पर मिलते हैं। विश मी लक।"
Day 1 on #BattiGulMeterChalu excited to start this new journey! See you on set @shahidkapoor ! Wish me luck guys! ♥️
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) February 12, 2018
बता दें कि शाहिद कपूर पहले ही उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।'बत्ती गुल, मीटर चालू एक सोशल कॉमेडी है, शाहिद और यामी गौतम भी लीड रोल में हैं। वह एक वकील की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल टिहरी में रखा गया है। इसके अलावा मसूरी और ऋषिकेश में भी इसकी शूटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म का निर्देशन नारायण सिंह कर रहे हैं। नारायण सिंह ने फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से सबका दिल जीता था। शाहिद इस फिल्म के लिए गढ़वाली भाषा भी सीख रहे हैं। बत्ती गुल, मीटर चालू के मुहूर्त शॉट के लिए प्रोड्यूसरों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को निमंत्रण दिया था।