फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब रणवीर से पूछा सवाल-हाई एनर्जी कहां से मिलती है तो तपाक से दिया ऐसा जवाब

Mon, 12 Feb 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh credits girlfriend Deepika padukone for his high energy
'पद्मावत' में साथ काम करने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण करीब 5 साल से एक मजबूत रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर भी आते हैं। रणवीर हमेशा हंसते खिलखिलाते और एनर्जी से भरपूर रहते हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए रणवीर ने इस बात का क्रेडिट दीपिका को दे डाला। 
Ranveer Singh credits girlfriend Deepika padukone for his high energy
जी हां, जब एक रिपोर्टर ने रणवीर से पूछा कि उन्हें इतनी हाई एनर्जी कहां से मिलती है ? तो रणवीर ने तपाक से कहा, 'क्या आप जानते हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड कौन है ?' इसका तो यही मतलब हुआ न कि रणवीर ने अपनी हाई एनर्जी का सारा श्रेय दीपिका को दे दिया।  
 
Ranveer Singh credits girlfriend Deepika padukone for his high energy
रणवीर और दीपिका एक दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। कुछ समय पहले रणवीर ने दीपिका को इंडस्ट्री की नंबर एक हीरोइन बताया था। दीपिका ने भी रणवीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि उनमें सुपरस्टार क्वालिटी है। दोनों की जल्द शादी की बातें गर्म हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh credits girlfriend Deepika padukone for his high energy
लेकिन रणवीर ने एक इंटरव्यू में अपनी बीच वेडिंग की बातों को कोरी अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीच वेडिंग न सही लेकिन हां, शादी का उनका ख्याल पक्का है।  खबरें ये भी थीं कि दोनों ने दीपिका के जन्मदिन पर सगाई कर ली थी। 
 
विज्ञापन
Ranveer Singh credits girlfriend Deepika padukone for his high energy
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर के परिवार ने दीपिका को एक महंगा डायमंड सेट गिफ्ट किया था। इसके बाद लोग कह रहे थे कि हो सकता है कि दीपिका और रणवीर के बीच सगाई हो गई हो। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर सिंह भी दीपिका पादुकोण के परिवार को काफी समय देते हैं। अब देखना है कि दोनों इस साल कब शादी करते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed