फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की ये हीरोइन करती थी साजिद खान का पीछा, फोन से हो गए थे परेशान

Mon, 12 Feb 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
sajid khan call his ex girlfriend as a stalker
sajid khan

फिल्ममेकर साजिद खान 'हाउसफुल 4' से कमबैक करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसके अलावा अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल भी होंगे। फ्लोर पर जाने से पहले साजिद खान एक रियलिटी शो में पहुंचे और अपनी जिंदगी के कई राज खोले।

sajid khan call his ex girlfriend as a stalker
sajid khan

कलर्स पर आने वाले शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में साजिद खान के साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी पहुंची। इस दौरान शो के होस्ट करण वाही थे। तीनों ने मिलकर फिल्म इंडस्ट्री के कई राज दर्शकों के सामने रखे।

आगे की स्लाइड में देखें वीडियो:

sajid khan call his ex girlfriend as a stalker

शो में स्वरा भास्कर ने फिल्मों में अपने रोल के बारे में बताया कि क्यों उन्हें नॉन ग्लैमरस रोल के ऑफर होते हैं तो वहीं साजिद खान ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। साजिद खान ने अपने रिलेशनशिप पर कहा कि, वह पहले जिस लड़की को डेट कर रहे थे आउटडोर शूट के दौरान उन्हें लगातार फोन करती रहती थी। यही नहीं वह साजिद की तस्वीरें भेजने के लिए कहती थीं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sajid khan call his ex girlfriend as a stalker
sajid khan

साजिद खान ने आगे बताया कि, एक बार वह शूट पर थे तभी उसने उन्हें फोन किया और असिस्टेंट के साथ तस्वीरें भेजने के लिए कहा। जिसके बाद वह बेड पर गए और असिस्टेंट के साथ तस्वीरें खींचकर भेज दीं। जिससे वह नाराज हो गईं और लिखा 'OK, Have Fun.'

विज्ञापन
sajid khan call his ex girlfriend as a stalker

चलिए, हम आपको बताते हैं कि वह एक्ट्रेस आखिर कौन हैं। बता दें कि, 'हाउसफुल' के तीनों सीरीज में जैकलीन फर्नांडीज थीं जबकि 'हाउसफुल 4' में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। फिल्म के दौरान साजिद खान और जैकलीन के बीच अफेयर की जबरदस्त चर्चा थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। साजिद खान की बातों से तो ऐसा ही लगता है कि जैकलीन उनको लेकर काफी पजेसिव थी जिसे लेकर वह परेशान हो गए लेकिन पूरा मामला क्या है यह तो टीवी शो के दौरान पता चलेगा। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिज सलमान के साथ किक में भी नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed