{"_id":"5d7a1c688ebc3e93df422c93","slug":"shreya-ghoshal-and-saif-ali-khan-warned-by-fwice-not-to-perform-in-pakistani-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FWICE ने दी सैफ अली खान और श्रेया घोषाल को चेतावनी, न करें पाकिस्तानियों के शो में परफॉर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FWICE ने दी सैफ अली खान और श्रेया घोषाल को चेतावनी, न करें पाकिस्तानियों के शो में परफॉर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 12 Sep 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shreya Ghoshal and Saif Ali Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी प्रमोटर रेहान सिद्दीकी के निमंत्रण पर दिलजीत दोसांझ परफॉर्म करने वाले थे लेकिन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज से मिली चेतावनी के बाद उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। अब FWICE ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और सिंगर श्रेया घोषाल को चेतावनी दी है कि वे पाकिस्तान में या पाकिस्तानी आयोजकों के प्रोग्राम में परफॉर्म न करें।
2 of 4
Shreya Ghoshal and Saif Ali Khan
- फोटो : Social Media
खबर है कि सैफ और श्रेया भी उसी पाकिस्तानी ऑर्गनाइजर रेहान सिद्दीकी के लिए परफॉर्म करने जा रहे हैं और इसीलिए फेडरेशन ने उन्हें परफॉर्म नहीं करने की चेतावनी दी है। अगर सैफ और श्रेया की तरफ से ये निमंत्रण रद्द नहीं किया जाता है तो इन्हें भी बैन का सामना करना पड़ेगा।
3 of 4
Mika Singh
- फोटो : Social Media
बीते दिनों ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और उनके सभी एसोसिएशन का बहिष्कार करने का एलान किया था। एसोसिएशन का कहना था कि सिंगर ने इस वक्त पैसे के लिए यह काम करके गलत किया है। हालांकि मीका के माफी मांगने के बाद उनपर से बैन हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
diljit dosanjh
इससे पहले दिलजीत दोसांझ अमेरिका में परफॉर्म करने वाले थे। इस खबर के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने विदेश मंत्रालय से गायक-अभिनेता दिलजीत के वीजा को रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जा रहा था। मामला बढ़ता देख दिलजीत ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।