सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रजनीकांत के बॉडी बिल्डर अवतार से अली फजल के हाथ लगी एक और हॉलीवुड फिल्म, पढ़ें पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 12 Sep 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth film darbar new poster to Deepika Padukone offers prayers to Ganpati Bappa
Rajinikanth, Deepika Padukone - फोटो : amar ujala

रजनीकांत की फिल्म दरबार का नया पोस्टर रिलीज


साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म दरबार का नया पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में रजनीकांत का नया लुक उनके फैंस के बीच 'दरबार' के लिए उत्साह बढ़ा सकता है। पोस्टर में रजनीकांत ब्लैक कलर की बनियान पहने दिख रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म दरबार का निर्देशक एआर मुरुगदास कर रहे हैं। खबर है कि 25 साल बाद रजनीकांत फिल्म दरबार में पुलिस का किरदार करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा नजर आएंगी। 

Trending Videos
Rajinikanth film darbar new poster to Deepika Padukone offers prayers to Ganpati Bappa
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

टोलर्स पर एक बार फिर बोली सोनम कहा-  'वही कहो जो लोग सुनना चाहते हैं'
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द जोया फैक्टर की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में हैं। द जोया फैक्टर के प्रमोशन में जुटीं सोनम कपूर एक बार फिर से ट्रोलर्स पर बोलीं हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कलाकार अपने फैंस से सीधे जुड़े रहते हैं, लेकिन कभी-कभी ये कलाकार ट्रोल का शिकार भी हो जाते हैं। इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि तुम वहीं कहो जो लोग सुनना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth film darbar new poster to Deepika Padukone offers prayers to Ganpati Bappa
एक्टर अली फजल - फोटो : amar ujala

अली फजल के हाथ लगी एक और हॉलीवुड फिल्म, 'वंडर वुमन' के साथ आएंगे नजर

मिर्जापुर में गुड्डू भईया के किरदार से सबके चहेते बन चुके अली फजल जल्द ही हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। अली इससे पहले फास्ट एंड फ्यूरियस 7 और विक्टोरिया एंड अब्दुल जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं गैल गैडट दुनिया भर में वंडर वुमन का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। दोनों कलाकार अगाथा क्रिस्टी के नॉवल, डेथ ऑन द नाइल के आधुनिक रूपांतरण  में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन केनेथ ब्रानघ कर रहे हैं। इससे पहले वह थोर सीरीज, हैमलेट, ऐज यू लाइक इट, मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।  यह फिल्म अगाथा क्रिस्टी के नॉवल डेथ ऑन द नाइल पर आधारित है।

इसमें हरक्यूल पोयरोट नील नदी में एक क्रूज शिप पर होने वाले कुछ रहस्यमयी घटना और इसके बाद होने वाले कत्ल को तहकीकात करते हैं। छान बीन के आगे बढ़ने के साथ-साथ कई लोग शक के दायरे में आते हैं। फिर इनमें से कुछ की मौत हो जाती है जिसके बाद तो यह रहस्य और भी गहरा हो जाता है। यह फिल्म ट्वेंटीथ सेंचुरी फॉक्स सीरीज का एक हिस्सा है जो इससे पहले भी सफल फिल्में बना चुका है। इसमें मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस भी शामिल है जिसने पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा कमाया।

इस फिल्म में भी पेनेलोप क्रूज, जॉनी डेप और इसी तरह के बड़े कलाकार मौजूद थे। इससे पहले 1978 में बेट्टे डेविस, मैगी स्मिथ, मिया फैरो, जैसे लीजेंड्स के साथ डेथ ऑन द नाइल फिल्म बनाई गई थी। फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिर में लंदन और यूरोप के कुछ हिस्सों में शुरू होगी। इस बारे में बात करते हुए अली ने कहा कि  मैं भी इस शानदार सफर का हिस्सा बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। मैं और मेरी मां हमेशा से अगाथा क्रिस्टी नॉवल्स के बहुत बड़े फैन रहे हैं।

Rajinikanth film darbar new poster to Deepika Padukone offers prayers to Ganpati Bappa
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
द जोया फैक्टर का ट्रेलर देख सचिन ने दिया ऐसा रिएक्शन
अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। बीते दिनों इस का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं हाल ही में क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'मेरे अच्छे दोस्त अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और दुलकर सलमान को फिल्म के लिए बहुत बधाई।'
 
विज्ञापन
Rajinikanth film darbar new poster to Deepika Padukone offers prayers to Ganpati Bappa
Deepika Padukone - फोटो : social media

गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची दीपिका
बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। वहीं बहुत से सितारे गणेश भगवान के दर्शन करते हुए दिखाई दे चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लालबागचा राजा के पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंची। साड़ी पहने हुई दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। दीपिका के दर्शक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

पढ़ें: दीवाली के बाद शुरू होगी जयललिता की बायोपिक की शूटिंग, उससे पहले इसलिए अमेरिका जाएंगी कंगना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed