फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreya Ghoshal Birthday Special: एक महीने में इतने करोड़ कमाती हैं श्रेया घोषाल, नेट वर्थ सुनकर रह जाएंगे दंग

Sat, 12 Mar 2022 10:36 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 12 Mar 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday Special Lesser known facts, Bollywood Debut, net worth, property and Fees
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल आज (12 मार्च) अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन साल 1984 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मी श्रेया घोषाल का पालन पोषण राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था। सुरों की मल्लिका ने महज छह साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत का औपचारिक प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। उन्होंने स्वर्गीय कल्याणजी भाई से 18 महीने तक प्रशिक्षण प्राप्त किया और मुंबई में स्वर्गीय मुक्ता भिड़े के साथ शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण जारी रखा। पढ़ाई के साथ-साथ सुरों की तालीम लेने वाली श्रेया घोषाल ने सोलह वर्ष की आयु में संगीत रियलिटी शो 'सा रे गा मा' को जीत लिया था।

Shreya Ghoshal Birthday Special Lesser known facts, Bollywood Debut, net worth, property and Fees
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मिला पहला ब्रेक
सा रे गा मा के 75वें चिल्ड्रेन्स डे स्पेशल शो के दौरान संजय लीला भंसाली की मां ने निर्देशन को श्रेया का प्रदर्शन देखने के लिए बुलाया था। उनके गायिका से संजय लीला भंसाली इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने श्रेया को अपनी अगली फिल्म में मौका देने का फैसला कर लिया। 2000 में, भंसाली और संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार ने श्रेया को देवदास की मुख्य महिला पात्र पारो की आवाज बनने का मौका दिया। घोषाल ने कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण जैसे स्थापित गायकों के साथ, "सिलसिला ये चाहत का", "बैरी पिया", "चालक चालक", "मोरे पिया" और "डोला रे डोला" जैसे पांच गाने गाए। 

Shreya Ghoshal Birthday Special Lesser known facts, Bollywood Debut, net worth, property and Fees
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

बनी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली गायिका
देवदास के साथ-साथ फिल्म के गाने भी काफी हिट साबित हुए और श्रेया घोषाल की किस्मत चमक गई। इसके बाद गायिका ने बैक-टू-बैक कई बेहतरीन गाने गाए और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली गायिका बन गईं। श्रेया घोषाल को चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, दो तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, सात फिल्मफेयर पुरस्कार और दस फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण से सम्मानित किया गया है। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्मों और एल्बमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं और खुद को भारतीय सिनेमा के प्रमुख पार्श्व गायकों में से एक के रूप में स्थापित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday Special Lesser known facts, Bollywood Debut, net worth, property and Fees
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

इतने करोड़ संपत्ति की हैं मालकिन
रिपोर्ट के अनुसार, श्रेया घोषाल की कुल संपत्ति तकरीबन 25 मिलियन डॉलर यानी 182 करोड़ रुपये की है। उनकी आय का अधिकांश हिस्सा सिंगिंग से आता है। वह विभिन्न रियलिटी टीवी शो में बतौर जज हिस्सा लेती हैं। गायिका श्रेया घोषाल प्रति माह 1 करोड़ से अधिक की कमाई करती हैं। यदि वार्षिक आय की बात करें तो वह 12 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Shreya Ghoshal Birthday Special Lesser known facts, Bollywood Debut, net worth, property and Fees
श्रेया घोषाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

श्रेया घोषाल के लिए अमेरिका में मनाया जाता है खास दिन 
इसके अलावा श्रेया घोषाल को संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो राज्य द्वारा सम्मानित किया गया है। वहां के गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को "श्रेया घोषाल दिवस" के रूप मनाने की घोषणा की है। 2010 में पहली बार श्रेया घोषाल डे मनाया गया था। अप्रैल 2013 में, उन्हें यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स के चयनित सदस्यों द्वारा लंदन में सम्मानित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed