{"_id":"622c263fd699c715df68b846","slug":"singer-atif-aslam-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: रेस्टोरेंट में गाना गाकर आतिफ असलम बने सुपरस्टार, ‘तेरा होने लगा हूं’ गाने पर करना पड़ा था विरोध का सामना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: रेस्टोरेंट में गाना गाकर आतिफ असलम बने सुपरस्टार, ‘तेरा होने लगा हूं’ गाने पर करना पड़ा था विरोध का सामना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आतिफ असलम
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बनाने वाले सिंगर आतिफ असलम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पाकिस्तान के वजीराबाद में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में 12 मार्च 1983 को जन्में आतिफ ने बॉलीवुड को भी कई सुपरहिट गाने दिए हैं। आतिफ भारत ही नहीं विदेश में भी कई प्रोग्राम कर चुके हैं। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
आतिफ असलम
- फोटो : Instagram @atifaslam
आतिफ असलम ने 14 साल की उम्र में ही 10वीं पास कर ली थी, वह सबसे कम उम्र के स्टूडेंट थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लाहौर के किम्बर्ली हाई स्कूल से की थी। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए 1991 में रावलपिंडी चले गए थे। अपनी पढ़ाई पूरी करते समय आतिफ की रुचि क्रिकेट में ज्यादा थी और संगीत से उनका कोई नाता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आतिफ असलम
- फोटो : Instagram @atifaslam
आतिफ असलम को बॉलीवुड में अपना पहला ब्रेक महेश भट्ट ने दिया था। 2005 में उन्होंने फिल्म ‘जहर’ के लिए ‘वो लम्हे’ गाना गाया था। यह गाना सुपरहिट रहा और उन्हें बेस्ट बैकग्राउंड सिंगर आईफा अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने बॉलीलुड में कई सुपरहिट गाने गाए, जिनमें ‘रेस’ फिल्म का ‘बेइंतहा’, ‘पहली नजर में’, अजब प्रेम की गजब कहानी का ‘तू जाने ना’, रुस्तम का ‘तेरे संग यारा’ और फिल्म बदलापुर का गाना ‘जीना जीना’ सहित कई सुरहिट गाने शामिल हैं। वहीं, 2011 में आतिफ ने फिल्म ‘बोल’ से अपना एक्टिंग डेब्यू भी किया।
4 of 5
आतिफ असलम
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गाना ‘तेरा होने लगा हूं’ जब आतिफ ने गाया तो, उन्हें बहुत प्यार मिला। वहीं, जब आतिफ ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर न्यूयॉर्क में ‘तेरा होने लगा हूं’ गाना गाया, तो उन्हें फैंस के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर भारत की फिल्म का गाना गाना सही नहीं है। इसके बाद आतिफ ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कहा था कि 'नो चांस टू गिव अप'।
विज्ञापन
5 of 5
आतिफ असलम अपने पत्नी सारा के साथ
- फोटो : Instagram @atifaslam
आपको बता दें कि आतिफ असलम ने रेस्टोरेंट से गाना गाने की शुरुआत की थी। जब आतिफ ने अपने दोस्तों को गाते हुए देखा तो उनका दिल भी गाने का करने लगा और वह युवा संगीतकार गौहर मुमताज से मिले। इसके बाद दोनों रेस्टोरेंट में गाना गाने लगे और दोनों ने मिलकर एक बैंड बना लिया। इसके बाद आतिफ ने एक एलबम निकाला, जिसका नाम 'जल' था। कुछ ही समय में ये एलबल पाकिस्तानी म्यूजिक वेबसाइट पर लोकप्रिय हो गया। इसके बाद आतिफ संगीत की दुनिया में जाने माने स्टार बन गए। आतिफ असलम ने 2013 में सारा भरवाना से निकाह किया था। आतिफ और सारा के दो बच्चे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।