सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कॉमेडी से आगे बढ़ना चाहते हैं श्रेयस, बोले-पूरे दिन दाल-चावल नहीं खा सकता, बोर हो जाउंगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 29 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Shreyas Talpade wants to work different film apart from comedy
Shreyas Talpade - फोटो : file photo
कॉमेडी करने वाले लोकप्रिय एक्टर्स में शुमार श्रेयस तलपड़े का मानना है कि अभिनेता को खास छवि से बांधकर देखना ठीक नहीं है। बॉलीवुड की इकबाल और डोर जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं निभा चुके तलपड़े के मुताबिक उनका दायरा केवल कॉमेडी करने तक सीमित नहीं है। यह भी जोड़ा कि वह कॉमेडी की अपेक्षा चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को ज्यादा बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम हैं। 
Trending Videos
Shreyas Talpade wants to work different film apart from comedy
shreyas talpade - फोटो : social media
तलपड़े ने कहा, ‘अब मैं अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहता हूं। क्योंकि मैं कॉमेडी से हटकर दूसरे किस्म के अभिनय भी बहुत अच्छी तरह से कर सकता हूं।’ एक ही तरह की भूमिका से किसी अभिनेता को जोड़ने से होने वाले नफा-नुकसान पर चर्चा करते हुए कहा, ‘बॉलीवुड में मैंने कैरिअर के शुरुआती दौर में इकबाल और डोर जैसी गंभीर भूमिकाओं वाली फिल्में की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Talpade wants to work different film apart from comedy
Shreyas Talpade - फोटो : social media
इसके बाद गोलमाल 2 में मुझे कॉमेडी करने का मौका मिला। इसमें काम करने के बाद मुझे कॉमेडी फिल्में मिलने लगीं, तो मुझे भी ऐसी भूमिकाएं निभाने में मजा आने लगा। इस तरह की भूमिकाओं ने मुझे उद्योग जगत में एक सम्मानजनक स्थान दिलाया, लेकिन एक अभिनेता होने के नाते यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाएं। मैं खुद को किसी एक श्रेणी में रखना नहीं चाहता। 
Shreyas Talpade wants to work different film apart from comedy
Shreyas Talpade - फोटो : social media
मुझे पता है कि अब लोगों को यह यकीन दिलाना मुश्किल होगा कि मैं कॉमेडी से अधिक भी कर सकता हूं।’ अलग-अलग तरह की फिल्में करना क्यों महत्वपूर्ण है ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘कोई पूरे दिन दाल-चावल नहीं खा सकता, क्यांकि वह बोर हो जाएगा। इसी प्रकार से हम कलाकार भी हर फिल्म में एक ही तरह के किरदार निभाते हुए बोर हो जाते हैं। इसलिए किसी दायरे में बंधने की अपेक्षा बाहर निकलकर कुछ चुनौतीपूर्ण करना भी बेहद महत्वपूर्ण है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed