फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रिया सरन की शादी की तस्वीरें LEAK, रूसी दूल्हे ने मारा शाहरुख की फिल्म का डायलॉग, देखें वीडियो

Thu, 22 Mar 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Shriya Saran And Andrei Koscheev Wedding Video And Pictures Leaked On Instagram
Shriya Saran - फोटो : Instagram

फिल्म 'दृश्यम' फेम एक्ट्रेस श्रिया सरन की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव संग गुपचुप तरीके से रचाई। उदयपुर में हुई इस ग्रांड वेडिंग में बॉलीवुड के सिर्फ दो लोगों को न्योता मिला था।

Shriya Saran And Andrei Koscheev Wedding Video And Pictures Leaked On Instagram
Shriya Saran - फोटो : Instagram

श्रिया सरन ने अपनी शादी में फिल्म 'पुली' के को-एक्टर मनोज बाजपेयी और अपनी पड़ोसन शबाना आजमी को बुलाया था। 19 मार्च को एक्ट्रेस ने शादी रचाई। इससे पहले 11 मार्च को प्री-वेडिंग पार्टी भी रखी गई थी।

Shriya Saran And Andrei Koscheev Wedding Video And Pictures Leaked On Instagram
Shriya Saran - फोटो : Instagram

तस्वीरों को देखकर साफ है कि इन लव बर्ड्स की शादी हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई। लाल रंग के जोड़े में श्रिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रूसी दूल्हे ने शेरवानी में सबको इंप्रेस किया। संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस ने नीले रंग का लहंगा पहना था। वहीं, एंड्रे कोसचीव नीले रंग की बंडी और शर्ट-पैंट में नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shriya Saran And Andrei Koscheev Wedding Video And Pictures Leaked On Instagram
Shriya Saran - फोटो : Instagram

शादी की रस्मों के बीच दूल्हे राजा ने एक्ट्रेस श्रिया सरन की तारीफ करते हुए शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' का एक डायलॉग सुनाया। जैसे ही उन्होंने अपनी लाइन्स पूरी की, एक्ट्रेस ने सबके सामने अपने दूल्हे को चूम लिया। 

 

#Bollywood and #Tollywood #actress #shriyasaran 's husband #andreikoscheev speaking in hindi for the actress after their wedding. #bollywoodstylefile #bollywood #indianwedding #bigfatwedding #instadaily #indianbride #weddingsutra #wedmegood #indianfashion #indianjewellery #jewels #fashionblogger #indiandesigner #silksaree #weddingblog #shriyasaranwedding #shaadiwaliinspirations

A post shared by Shriya Saran Fan (@shriyasaranfangirl) on

विज्ञापन
Shriya Saran And Andrei Koscheev Wedding Video And Pictures Leaked On Instagram
Shriya Saran - फोटो : Instagram

श्रिया सरन तेलगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने तमिल, कन्नड और मलयाली फल्में भी की हैं। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया। वह फिल्म 'आवारापन', 'मिशन इस्तांबुल' और 'दृश्यम' में भी नजर आ चुकी हैं। एंड्रे कोसचीव रूस के सेंट पीटसबर्ग के रहने वाले हैं। उनके परिवार में मां और भाई हैं। उन्होंने स्टॉकहोम स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। वह Domavkusnee नामक के रेस्त्रां चेन के मालिक हैं। साल 2005 में उन्हें बेस्ट यंग एन्ट्रेप्रेनर अवॉर्ड मिला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed