बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रिया सरन अपना जन्मदिन 11 सितंबर को मनाती हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने दक्षिण फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। वह बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों से साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रिया सरन के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
एक म्यूजिक वीडियो ने श्रिया सरन की चमका दी थी किस्मत, इस तरह मिला था फिल्म में पहला मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रिया सरन का जन्म 11 सितंबर 1982 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ था। वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रिया सरन ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से की है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। शानदार अभिनेत्री होने के अलावा श्रिया एक अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने अपनी मां से ही कथक और राजस्थानी लोक नृत्य की ट्रेनिंग ली।
अपने डांस की वजह से ही श्रिया को बड़ा मौका मिला। वह पहली बार म्यूजिक वीडियो 'थिरकती क्यूं हवा' में नजर आईं। कैमरे के सामने श्रिया का यह पहला परफॉर्मेंस था। इस म्यूजिक वीडियो ने श्रिया की किस्मत को बदलकर रख दिया था। म्यूजिक वीडियो के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक रामोजी ने श्रिया सरन को अपनी फिल्म 'इस्थम' के लिए साइन कर लिया था। इसके अलावा श्रिया को चार और फिल्मों में भी उसी समय काम करने का मौका मिला।
फिल्म 'इस्थम' के बाद श्रिया सरन ने कई फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों को जीता। वह देखते ही देखते दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री बन गईं। उन्होंने तमिल तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। श्रिया सरन ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सह अभिनेत्री की भूमिका अदा की थी।
इसके बाद उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया। वहीं श्रिया सरन को बतौर अभिनेत्री असली पहचान सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी द बॉस' मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। वहीं बॉलीवुड में श्रिया सरन को पहचान फिल्म 'दृश्यम' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार किया था, जिसके खूब पसंद किया गया। श्रिया सरन की शानदार फिल्मों की बात करें तो उन्होंने शिवाजी द बॉस', 'कंदस्वामीस', 'टैगोर' और 'संतोषम' सहित कई फिल्में की हैं। फिलहाल श्रिया सरन अपने पति एंड्रे कोसचीव के साथ विदेश में समय बिता रही हैं।
पढ़ें: अनुराग कश्यप का खुलासा सुशांत के मैनेजर ने मांगा था दिवंगत अभिनेता के लिए काम, लेकिन इस वजह से नहीं दिया था कभी मौका