फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं ये अभिनेत्री, पहली बार प्लास्टिक सर्जरी पर किया खुलासा

Sat, 29 Feb 2020 05:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Feb 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
shruti haasan accepted she has plastic surgery
shruti haasan - फोटो : social media

बॉलीवुड में प्लास्टिक सर्जरी कोई नई बात नहीं है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने लिप्स, नोज और जॉ लाइन को पसंदीदा रूप देने के लिए सर्जरी की सहायता ली है। हालांकि कम ही ऐसे सितारे हैं जो कबूल करते हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं श्रुति हासन। इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर श्रुति ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात मानी है।

shruti haasan accepted she has plastic surgery
shruti haasan - फोटो : social media

श्रुति हासन ने लिखा- 'लगातार बॉडी शेमिंग कमेंट होते हैं जैसे वह बहुत मोटी है, वह बहुत पतली है। मुझे यकीन है कि मैं जो कुछ भी कह रही हूं उससे बहुत सी महिलाएं सहमत होंगी। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से अपने हार्मोन की दया पर हूं। पिछले कुछ सालों से मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। यह आसान नहीं है। शारीरिक बदलाव आसान नहीं हैं लेकिन जो मेरे लिए आसान है, वह मेरी यात्रा को साझा करना है।' 

shruti haasan accepted she has plastic surgery
shruti haasan - फोटो : social media

श्रुति लिखती हैं कि 'कोई भी व्यक्ति हो चाहे वो मशहूर हो या नहीं वो किसी को जज नहीं कर सकता। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा जीवन, मेरा चेहरा है और हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है जिसे मैं स्वीकार करने में शर्मिंदा नहीं हूं। क्या मैं इसे बढ़ावा दे रही हूं? नहीं। मैं इसके खिलाफ हूं? नहीं। यह मेरे जीने का तरीका है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shruti haasan accepted she has plastic surgery
shruti haasan - फोटो : social media

श्रुति ने लिखा- 'सबसे बड़ा उपकार हम खुद के लिए और दूसरों के लिए कर सकते हैं जब बदलाव और अपने शरीर, मन की गति को स्वीकार करना सीखते हैं। प्यार फैलाओ और कूल रहो। मैं रोज मुझे सिर्फ अपने लिए प्यार करना सीख रही हूं क्योंकि मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेम कहानी खुद के साथ है और मुझे उम्मीद है कि आप भी हैं।' 

विज्ञापन
shruti haasan accepted she has plastic surgery
Shruti Haasan - फोटो : Social Media

बता दें कि कुछ समय पहले श्रुति का उनके ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉरसेल से ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 'मुझे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। ये मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है। मैंने काफी कुछ सीखा है और ये मेरे लिए काफी सीखने वाला अनुभव रहा लेकिन मुझे हमेशा से एक अच्छे प्यार की तलाश रही है और मुझे यह एलान करते हुए खुशी होगी कि ये वो एक चीज है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार रहा है।'

जैकलीन संग काम करने से पहले आसिम के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट, वीडियो भी आया सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed