अभिनेत्री श्रुति हासन अपनी अदाकारी का जलवा साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में बिखेर चुकी हैं। सुपरस्टार कमल हासन की लाडली बेटी श्रुति हासन न केवल दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की बेताज बादशाह हैं, बल्कि उन्होंने 'रॉकी हैंडसम', 'गब्बर इज बैक', 'वेलकम बैक', 'दिल तो बच्चा है जी' और कई फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवाया है। कमल हासन और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सारिका की बेटी श्रुति दमदार फिल्मों के साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वे साहसिक विचार सार्वजनिक रूप से बोलने से नहीं कतराती हैं, यही कारण है कि उनका नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है। आज अभिनेत्री अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें...
Shruti Haasan: इस वजह से अपना नाम बदलकर स्कूल जाती थीं श्रुति हासन, साउथ से बॉलीवुड तक मनवाया अभिनय का लोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 में चेन्नई में हुआ था। हालांकि, यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि श्रुति अपने माता-पिता की शादी से पहले ही इस दुनिया में आ गई थीं। दरअसल, कमल हासन और सारिका दोनों 'लिव इन रिलेशनशिप' में थे। इस बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया। बेटी के जन्म के दो साल बाद सारिका ने साल 1988 में कमल हासन से शादी कर ली। श्रुति की शरुआती पढ़ाई चेन्नई से हुई। उनके स्कूल से भी जुड़ी कई बातें ऐसी हैं, जो काफी दिलचस्प है।
श्रुति की बचपन की बातों में कई खास किस्से हैं। उनमें से एक बात तो यह है कि श्रुति हसन बचपन में अपना नाम बदलकर स्कूल पढ़ने जाती थीं। इसके पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, वह नहीं चाहती थीं कि उनके दोस्तों को इस बात का पता चले कि वे एक सुपरस्टार की बेटी हैं। वे अपने पिता कमल हासन और मां सारिका का नाम उजागर नहीं करना चाहती थीं, इस वजह से वे पहचान छुपाकर स्कूल जाया करती थीं। श्रुति ने स्कूल में अपना नाम पूजा रामचंद्रन रखा था।
श्रुति के इस कदम के पीछे का कारण उनके शिक्षकों और स्कूल के अन्य सभी बच्चों से लाइमलाइट और स्टार ट्रीटमेंट से बचना था, क्योंकि वे प्रसिद्ध हस्तियों में शुमार कमल हासन और सारिका की बेटी थीं। हालांकि, यह भी दावा किया गया कि वह श्रुति के माता-पिता ही थे, जिन्होंने कथित तौर पर अपनी बेटी का नाम बदलने का फैसला किया था, क्योंकि उन्हें संदेह था कि कुछ लोग उनकी विवादास्पद शादी और जन्म से उसे चिढ़ाएंगे, क्योंकि श्रुति का जन्म उनकी शादी से पहले हो गया था। हालांकि, इन बातों को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं।
वहीं बात करें श्रुति के करियर की तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में गीत गाए और चार साल की उम्र में अपने पिता कमल हासन द्वारा निर्देशित फिल्म 'हे राम' में छोटा सा रोल भी किया। 2011 में आई तेलुगू फिल्म 'अनागनागा ओ धीरूडू' और तमिल फिल्म '7ओम अरिवु' के लिए श्रुति को फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ से नवाजा गया। श्रुति बेहतरीन गायिका भी हैं। वे फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए नामांकित भी हो चुकी हैं। उन्होंने संगीत निर्देशक के रूप में भी काम किया है। श्रुति ने साल 2009 में 'द एक्सट्रामेंटल्स' नाम से अपना म्यूजिक बैंड बनाया है।