फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैरेंट्स की शादी से 2 साल पहले ही इस एक्ट्रेस का हुआ था जन्म, क्रिकेटर संग थी अफेयर की खबरें

Mon, 28 Jan 2019 06:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 28 Jan 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Shruti Haasan birthday special here some facts about her
shruti haasan with parents - फोटो : file photo

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी श्रुति हासन हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में सक्रिय हैं। कम ही लोगों को पता है कि श्रुति एक अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2009 में फिल्म लक से डेब्यू किया, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। 28 जनवरी 1986 को जन्मीं श्रुति के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Shruti Haasan birthday special here some facts about her
shruti haasan - फोटो : file photo

श्रुति ने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रू कॉलेज से साइकोलॉजी से की। म्यूजिक सीखने के लिए श्रुति कैलिफोर्निया गईं। उन्होंने अपने पिता की फिल्म चाची 420 में एक गाना भी गाया है। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्होंने दिल तो बच्चा है जी, रमैया वस्तावैया, वेलकम बैक और गब्बर जैसी फिल्में कीं।

Shruti Haasan birthday special here some facts about her
shruti haasan - फोटो : file photo

श्रुति हासन के पैरेंट्स जहां फिल्मों में बहुत हिट रहे वहीं वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कई फिल्में रहीं जो सुपरहिट थीं। उन्होंने वारनम आयिरम (2008), पृथ्वी (2010), येननामो येधो (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan birthday special here some facts about her
shruti haasan

श्रुति हासन के पिता कमल हासन के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे। कमल हासन और सारिका दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसी बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया। बेटी के जन्म के दो साल बाद सारिका ने साल 1988 में कमल हासन से शादी की। शादी के बाद सारिका ने फिल्मों से दूरी बना ली। 1991 में उनकी दूसरी बेटी अक्षरा पैदा हुई। 

विज्ञापन
Shruti Haasan birthday special here some facts about her
shruti haasan - फोटो : file photo

श्रुति की निजी जिंदगी की बात करें तो वो इटैलियन एक्टर माइकल कोर्सेल को डेट कर रही हैं। माइकल लंदन में रहते हैं। श्रुति जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बीते दिनों उन्होंने माइकल की मुलाकात अपनी मां सारिका से करवाई थी। वहीं माइकल भी जब भारत आए तो श्रुति के साथ एक शादी में शामिल हुए। इस दौरान वो कमल हासन से मिले। श्रुति अक्सर माइकल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed