श्रुति हासन के बर्थडे से लेकर कपिल शर्मा के PM से माफी मांगने तक, ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा ने नेशनल टेलीविजन पर पीएम मोदी से माफी मांगी है। मामला साल 2016 के ट्वीट का है जब कपिल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था।
नेशनल टेलीविजन पर कपिल शर्मा ने PM मोदी से मांगी माफी, 2 साल पहले का ये ट्वीट बना वजह
बैंकों से कर्ज लेकर पैसे न लौटाने वालों के खिलाफ की जा रही सख्ती अब हिंदी सिनेमा तक आ पहुंची है। सलमान खान स्टारर बागी बनाने वाले निर्माता निर्देशक दीपक शिवदासानी की तीन फिल्मों के निगेटिव और शूट की गई सामग्री बैंक के पैसे न चुकाने पर नीलाम की जा रही है।
अब सिनेमा के डिफॉल्टर्स पर बैंकों की नजर, होने जा रही अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्मों की नीलामी
यौन शोषण के आरोपों के बाद पहली बार नजर आए साजिद खान
यौन शोषण के आरोपों के बाद साजिद खान राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी के रिसेप्शन में नजर आए। साजिद कुर्ता पायजामा और ब्लैक जैकेट में नजर आए। बता दें कि मीटू के तहत लगे आरोपों के बाद साजिद खान पहली बार इस तरह सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। उन पर चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
यौन शोषण के आरोपों के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए साजिद खान
संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने की बालासाहेब ठाकरे की तारीफ
संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने बालासाहेब ठाकरे की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश संजय दत्त को आतंकवादी मान रहा था तब उन्होंने संजय को सपोर्ट किया और आतंकवादी मानने से इंकार किया।