फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bloody Brothers: 'ब्लडी ब्रदर्स' में श्रुति सेठ ने मुग्धा गोडसे संग किया किसिंग सीन, इन अभिनेत्रियों ने भी फिल्माए वेब सीरीज में बोल्ड सीन

Mon, 14 Mar 2022 11:16 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Mar 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Shruti Seth did kissing scene with Mugdha Godse in web series Bloody Brother now the actress said did not do such a scene
श्रति सेठ, मुग्धा गोडसे - फोटो : social media

श्रुति सेठ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और अभिनेत्री ने ओटीटी की दुनिया में कदम रख दिया है। श्रुति जल्द ही वेब सीरीज 'ब्लडी ब्रदर्स' में दिखाई देंगी। इस सीरीज में श्रुति के साथ मुग्धा गोडसे भी नजर आएंगी। श्रुति और मुग्धा की ये वेब सीरीज जल्द ही जी 5 पर स्ट्रीम होगी। ये सीरीज आने से पहले ही दर्शकों के बीच में चर्चा का विषय बन गई है। इसका कारण है सीरीज में श्रुति और मुग्धा का एक किसिंग सीन। जी हां, इस सीरीज में मुग्धा और श्रुति ने एक किसिंग सीन किया है। वहीं, अब श्रुति ने किसिंग सीन करने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Shruti Seth did kissing scene with Mugdha Godse in web series Bloody Brother now the actress said did not do such a scene
श्रति सेठ, मुग्धा गोडसे - फोटो : social media

हाल ही में, श्रुति ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी वेब सीरीज 'ब्लडी ब्रदर्स' पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने और मुग्धा के किसिंग सीन पर अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें ये सीन काफी फनी लगा था। अभिनेत्री ने कहा, 'यह सीन हमारे लिए काफी फनी था क्योंकि हम दोनों ने पहले कभी भी ऐसा सीन नहीं किया था। लेकिन हमारे डायरेक्टर शाद (शाद अली) ने हमें सहज महसूस करवाया। इसके बाद एक्टर्स के लिए असहजता से बढ़कर उनकी परफॉर्मेंस होती है और हमारे साथ ही ऐसा हुआ। हमने उसे ऐसे शूट करने की कोशिश की जैसे वह नैचुरल लगे।

Shruti Seth did kissing scene with Mugdha Godse in web series Bloody Brother now the actress said did not do such a scene
श्रति सेठ, मुग्धा गोडसे - फोटो : social media

इस इंटरव्यू में श्रुति सेठ से किसिंग सीन पर ऑडियंस के रिएक्शन के बारे में भी पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि ऑडियंस के रिएक्शन के लिए अभी हमें इंतजार करना होगा। बता दें कि श्रुति इन दिनों अपनी इस वेब सीरीज का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन शाद अली ने किया है। इस सीरीज के कुल छह पार्ट होंगे। श्रुति और मुग्धा के अलावा इस सीरीज में जीशान अयूब, सतीश कौशिक, टीना देसाई जैसे कई सितारे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Seth did kissing scene with Mugdha Godse in web series Bloody Brother now the actress said did not do such a scene
श्रति सेठ, मुग्धा गोडसे - फोटो : social media

श्रति की बात करें तो वह टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वह टीवी सीरियर शरारत में नजर आई थीं, जिसमें अभिनेत्री के चुलबुले अंदाज को खूब पसंद किया गया। ये सीरियल बच्चों में काफी पॉपुलर था क्योंकि इस सीरिज में वह एक परी के किरदार में थीं। इसके अलावा, वह फिल्म फना और राजनीति में भी नजर आ चुकी हैं।  

विज्ञापन
Shruti Seth did kissing scene with Mugdha Godse in web series Bloody Brother now the actress said did not do such a scene
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90

हालांकि, श्रुठी सेठ और मुग्धा गोडसे पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने ऐसा बोल्ड सीन दिया है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ में बोल्ड सीन्स फैंस को हैरान कर चुके हैं। वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में निया शर्मा ने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन किया था। इसके अलावा, वेब सीरीज 'गंदी बात' में फ्लोरा सैनी और अन्वैषी जैन ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। कविता राधेश्याम यानी कविता भाभी भी अपने बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में रहती हैं। वेब सीरीज 'माया 2' में प्रियल गौर और लीना जुमानी ने भी किसिंग सीन दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed