दीपिका पादुकोण के फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। ऐसे में दीपिका का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका रैंप वॉक के साथ ही साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में श्वेता बच्चन और जया बच्चन भी दीपिका के डांस पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।
रैंप वॉक के साथ दीपिका पादुकोण ने दिखाया गजब का डांस, जया बच्चन और श्वेता ने बजाईं तालियां
दरअसल हाल ही में अबु जानी और संदीप खोसला के फैशन जगत में 33 साल पूरे होने पर शो आयोजित हुआ। इस शो में शो स्टॉपर बनीं दीपिका पादुकोण। दीपिका ने दुल्हन के अवतार में अपनी अदाओं और लुक्स से सभी का दिल जीत लिया।
शो से ही दीपिका पादुकोण का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस रैंप के ऊपर 'डिस्को दीवाने' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में नजर आ रहा है कि दीपिका को डांस करते देख फ्रंट रो में नजर आ रही हैं श्वेता बच्चन नंदा और जया बच्चन भी अपनी जगह पर खड़े-खड़े झूमने लगती हैं।
A post shared by Deepika Padukone Fanpage ❤ (@deepikapiku) on
बता दें कि सिर से लेकर पांव तक सफेद रंग से सजी दीपिका पादुकोण ने मिरर वर्क से सजा लहंगा पहना। ऐ-लाइन स्कर्ट और वी नेक डीप ब्लाउज वाले लहंगे पर बेहद महीन कारीगरी की गई है। चोली पर ट्रेडिशनल लटकन भी काफी आकर्षक है। ब्लाउज की फुल स्लीव्स पर मिरर का काम किया गया है। इसके साथ सिल्क के लाइट पीच दुपट्टे पर बूटी वर्क बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है।
A post shared by Deepika Padukone Fanpage ❤ (@deepikapiku) on
वहीं मेकअप की बात करें तो न्यूड मेकअप के साथ स्मोकी आई लुक को सूट कर रहा है। इसके साथ दीपिका ने राउंड शेप इयर्रिंग मैच की है। लहंगे का ब्लाउज नेक शेप ऐसा है कि नेकपीस पहनने की जरूरत नहीं है।
पढ़ें: शादी की तस्वीर वायरल होने के बाद अब जंगल में दिखे रणबीर-आलिया, जानें क्या है असलियत?
