अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा हाल ही में उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने एक एड फिल्म में काम किया। यह पहली बार है जब श्वेता ने कैमरे का सामना किया था। एड में श्वेता के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। हाल ही में श्वेता बच्चन ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। जिसके बाद हर कोई उनके अकाउंट पर जाकर तस्वीरें देख सकता है।
PHOTOS: अमिताभ की बेटी ने शेयर की तस्वीर, चार पीढ़ियां एक ही फ्रेम में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by S (@shwetabachchan) on
अमिताभ बच्चन ने भी इस तस्वीर को अपने अकाउंट से शेयर किया और लिखा- मां, बेटी, नानी और परनानी। इसके अलावा श्वेता बच्चन एक और तस्वीर में अगस्त्या नंदा और नव्या के साथ नजर आ रही हैं।
Mother .. daughter .. granddaughter .. great granddaughter
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
इससे पहले अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन एक ऐड फिल्म में नजर आए। जिसमें एक पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है। दोनों साथ में बैंक पहुंचते हैं। यहां उन्हें एक काउंटर से दूसरे काउंटर भेज परेशान किया जाता है। आखिरकार मामला मैनेजर के पास पहुंचता है। यहां बेटी बताती है कि पिता के अकाउंट में एक महीने की पेंशन दो बार आ गई है। जिसे उसके पिता लौटाना चाहते हैं। यह ऐड सिद्धांतों और भरोसे की कहानी को बयां कर रहा है।