फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बेटी श्वेता ने किया विश, फैंस को भी बिग बी ने कहा शुक्रिया

Fri, 11 Oct 2019 09:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 11 Oct 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
shweta bachchan wish father amitabh bachchan on his birthday
shweta bachchan, amitabh bachchan - फोटो : social media

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज अमिताभ का 77वां जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन अपनी बेटी के बेहद करीब हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर श्वेता बच्चन ने एक प्यारा सा मैसेज पोस्ट किया है।

shweta bachchan wish father amitabh bachchan on his birthday
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media

श्वेता बच्चन ने अमिताभ के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। श्वेता ने इस दौरान लहंगा पहना हुआ है वहीं अमिताभ बच्चन कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने पगड़ी भी बांधी है। श्वेता ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

-When you get to the top of the mountain, keep climbing- Happy Birthday Papa I love you endlessly ♥️

A post shared by S (@shwetabachchan) on

shweta bachchan wish father amitabh bachchan on his birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह को उनके फैंस लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अमिताभ भी अपने फैंस का शुक्रिया कहना नहीं भूले। उन्होंने लिखा- 'मेरी अपार कृतज्ञता और उनके प्रति आभार जो अपनी शुभकामनाएं मुझे भेज रहे हैं। हर किसी को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद कहना संभव नहीं है लेकिन आप में से हर कोई मेरे दिल में रहता है। ढेर सारा प्यार। अनेक अनेक धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta bachchan wish father amitabh bachchan on his birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : PTI

हाल ही में दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजे गए अमिताभ बच्चन जितने अच्छे अभिनेता है उतने ही अच्छे इंसान भी। अपने फिल्मी करियर में अलग मुकाम हासिल करने वाले अभिनेता का पारिवारिक जीवन भी हमेशा सुर्खियों में रहता है।

विज्ञापन
shweta bachchan wish father amitabh bachchan on his birthday
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसमें अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अमिताभ के पास शूजित सरकार की 'गुलाबो सिताबो', नागराज मंजुले की 'झुंड' और रूमी जाफरी की 'चेहरे' हैं। सभी फिल्में अगले साल 2020 में रिलीज होंगी।

इस बीमारी की वजह से अमिताभ का लिवर 75 फीसदी हो चुका है खराब, चुपचाप जी रहे ऐसी जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed