{"_id":"5e2622f88ebc3e4af81a7d40","slug":"shweta-basu-prasad-files-for-divorce-from-husband-rohit-mittal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्वेता बसु प्रसाद ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, बोलीं- मैं पति की फैन हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्वेता बसु प्रसाद ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, बोलीं- मैं पति की फैन हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 21 Jan 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shweta basu
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने साल 2018 में अपने दोस्त रोहित मित्तल से शादी रचाई थी। शादी का एक साल पूरा होने से पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया। श्वेता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। अब खबर है कि श्वेता और उनके पति ने तलाक की अर्जी फाइल की है।
2 of 5
shweta basu
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू में श्वेता ने तलाक की अर्जी वाली खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया चल रही है। कुछ दिनों में ये पूरी होगी जिसके बाद हम पूरी तरह से अलग हो जाएंगे। तलाक लेने के फैसले पर श्वेता ने कहा कि शादी के बाद मैं और रोहित अच्छे दोस्त रहेंगे।
3 of 5
shweta basu
- फोटो : instagram
श्वेता ने कहा, 'मैं अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पहले ही बता चुकी हूं कि हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। रोहित ने हमेशा मेरे एक्टिंग करियर में मदद की है। मैं उनकी फैन हूं। हम पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे। उम्मीद करती हूं कि मैं जल्द उनके साथ काम करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shweta basu
श्वेता और रोहित मित्तल की दोस्ती 6 साल पहले शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों दो साल तक लिव इन में रहे और साल 2017 में सगाई कर ली। दोनों की मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी नजदीकियां शुरू हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
Shweta Basu Prasad
- फोटो : Social Media
श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में 'मकड़ी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आई जिनमें 'इकबाल', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' और 'डरना जरूरी हैं' शामिल हैं। हाल ही में श्वेता ने फिल्म ताशकंद फाइल्स में अपने किरदार के लिए वाहवाही बटोरी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।