एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। अब इस मामले पर श्वेता की बेटी पलक का बयान आया है। पलक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बात कही है।
सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलक ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि घरेलू हिंसा का शिकार उनकी मां नहीं बल्कि वो हुई थीं। अभिनव कोहली ने कभी भी उनसे शारीरिक छेड़छाड़ नहीं की और न ही कभी अनुचित तरीके से छुआ। हालांकि वो उनपर लगातार अनुचित और परेशान करने वाली टिप्पणी किया करता था। पलक ने अपनी मां श्वेता तिवारी के संघर्ष को भी बताया। इसके साथ पलक ने अपनी पोस्ट में अफवाह न फैलाने की अपील की।
A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on
इससे पहले कहा जा रहा था अभिनव ने गुस्से में श्वेता की बेटी पलक को थप्पड़ मार दिया था। श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। अभिनव और श्वेता के बीच बीते एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की।
श्वेता तिवारी के पहले पति को हुई बेटी की फिक्र, सौतेले पिता के मारपीट करने पर दिया ये बयान
अभिनव को दोपहर 1 बजे के आसपास पुलिस स्टेशन लाया गया और श्वेता-पलक की मौजूदगी में करीब 4 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने श्वेता की शिकायत पर अभिनव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने 2013 में शादी की थी। दोनों के एक बेटा है रेयांश कोहली। श्वेता ने ये शादी पलक की रजामंदी के बाद ही की थी। पलक श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी है। राजा चौधरी और श्वेता का तलाक भी घरेलू हिंसा के कारण ही हुआ था।