फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैजयंती माला: राजकपूर से धर्मेंद्र तक सबके साथ बनी जोड़ी, बर्थडे पर जानिए उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Tue, 13 Aug 2019 11:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 13 Aug 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Vyjayanthimala Birthday Special and Unknown Facts About Her Life
Vyjayanthimala

महज 13 साल की उम्र में तमिल इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस वैजयंती माला 13 अगस्त को अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं। वैजयंती माला न केवल जबरदस्त एक्ट्रेस हैं बल्कि मशहूर क्लासिकल डांसर भी हैं। वैजयंती माला ने फिल्म इंडस्ट्री पर कई दशक तक राज किया। हालांकि शादी के बाद वैजयंती माला ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। तो चलिए वैजयंती माला के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।  

Vyjayanthimala Birthday Special and Unknown Facts About Her Life
Vyjayanthimala

मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला का जन्म चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम एम डी रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी थी। वैजयंती माला में एक्टिंग का गुण अपनी मां से आया। उनकी मां 1940 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं। वैजयंती माला ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। 7 साल की उम्र से ही वैजयंती माला ने 1940 में वैटिकन सिटी में परफॉर्म किया था। इसके अलावा 13 साल की उम्र में उन्होंने तमिलनाडु में स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं। 

Vyjayanthimala Birthday Special and Unknown Facts About Her Life
vyjayanthimala

वैजयंती माला पहली ऐसी साउथ सुपरस्टार हैं जो कि नेशनल स्टार बन गई थीं। वैजयंती माला ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में आने की राह बाकी एक्ट्रेस के लिए आसान कर दी थी। वैजयंती माला ने न केवल साउथ फिल्मों बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों के नाम मधुमति, नया दौर, लीडर , ज्वैल थीफ और संगम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vyjayanthimala Birthday Special and Unknown Facts About Her Life
वैजयंतीमाला

महज 13 साल की उम्र में वैजयंती माला ने तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा था। वैजयंती माला की पहली फिल्म 'वड़कई' थी। इसके बाद 1950 में वैजयंती माला की फिल्म 'जीवितम' रिलीज हुई। दोनों फिल्मों की सफलता के बाद वैजयंती माला ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। बॉलीवुड में वैजयंती माला ने 'बहार' और 'लड़की' फिल्म में काम किया। इसके बाद आई 'नागिन' फिल्म की अपार सफलता के बाद वह ज्यादातर हिंदी फिल्में करने लगीं। 

विज्ञापन
Vyjayanthimala Birthday Special and Unknown Facts About Her Life
vyjayanthimala and raj kapoor

अपने फिल्मी करियर में वैजयंती माला ने सभी एक्टर्स के साथ काम किया। जिसमें राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब रास आई। कहा जाता है वैजयंती माला और राज कपूर का अफेयर था। यह दोनों एक साथ बड़े परदे पर 'नजराना' और 'संगम' फिल्म में नजर आए थे। राज कपूर के अलावा वैजयंती माला का नाम दिलीप कुमार के साथ भी जुड़ चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed