फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में जब महेश भट्ट से मिले रणबीर तो मांग लिया आलिया का हाथ? शुरू हुईं ऐसी अटकलें

Tue, 13 Aug 2019 11:49 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 13 Aug 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Meets Alia Bhatt Father Mahesh bhatt
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

बॉलीवुड सेलेब्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की खबरें पिछले लंबे वक्त से सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। लेकिन हाल ही में ये खबरें फिर से तेज हो गई हैं क्योंकि रणबीर हाल ही में आलिया के पिता महेश भट्ट से मिलने पहुंचे थे।

Ranbir Kapoor Meets Alia Bhatt Father Mahesh bhatt
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : viral bhayani

दरअसल रॉकस्टार रणबीर कपूर हाल ही में आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद से अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के बीच रणबीर-आलिया की शादी को लेकर चर्चा हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां तक बताया जा रहा है कि 2020 की गर्मियों में रणबीर-आलिया हमेशा के लिए एक दूसरे के हो सकते हैं।

पढ़ें: 13 करोड़ का बंगला खरीदने के बाद आलिया की शादी के बारे में नया खुलासा, रणबीर तो जानते होंगे

Ranbir Kapoor Meets Alia Bhatt Father Mahesh bhatt
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : instagram

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए ऋषि कपूर का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर देश वापसी करेंगे वैसे ही दोनों की शादी की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और प्यार से रणबीर आलिया को 'रालिया' कहते हैं।

पढ़ें: देर रात कार में एक साथ स्पॉट हुए रणबीर-आलिया, मीडिया के सामने ऐसा था रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Meets Alia Bhatt Father Mahesh bhatt
Ranbir, Alia - फोटो : social media

बता दें कि पिछले साल सितंबर में ऋषि कपूर ने कैंसर की खबर को पुख्ता किया था और उसके बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे। वहीं उनके जाते ही उनकी मां कृष्णा कपूर का निधन हो गया था। 

पढ़ें: रणबीर कपूर से निजी रिश्ते पर आलिया का चौंकाने वाला बयान, ये प्यार नहीं

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Meets Alia Bhatt Father Mahesh bhatt
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रहमास्त्र में एक साथ नजर आने वाले हैं। शूटिंग सेट से भी दोनों की कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। जिसमें दोनों साथ में बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में दोनों के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।

पढ़ें: रणबीर कपूर ने आधी रात को आलिया भट्ट को दिया सरप्राइज, एक्ट्रेस ने कभी नहीं सोचा होगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed