बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। हालांकि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध करके रख दिया था। आज यहां आपको दिखाते हैं वो आखिरी 10 तस्वीरें जिन्हें खुद श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था...
Happy Birthday Sridevi: 'हवा हवाई गर्ल' की आखिरी दस तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी के इंस्टाग्राम से आखिरी तस्वीर उनकी मौत के दो दिन पहले यानी 22 फरवरी 2018 को अपलोड की गई थी। फोटो में श्रीदेवी के साथ उनके पति और बेटी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कुछ और लोग भी उनके साथ दिख रहे हैं। फोटो पर करीब 465290 लाइक्स हैं। इसके साथ ही श्रीदेवी ने कैप्शन में सिर्फ एक 'दिल' का इमोजी बनाया था। फोटो पर कई यूजर्स ने श्रीदेवी की मौत के बाद भी कमेंट किए हैं, जिस पर उन्होंने मिस यू और रेस्ट इन पीस जैसे कमेंट लिखे हैं। गौरतलब है कि श्रीदेवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही कुल 138 पोस्ट और 24 फॉलोइंग हैं।
A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on
22 फरवरी को ही श्रीदेवी ने बेटी खुशी कपूर के साथ एक और फोटो पोस्ट की थी। फोटो के कैप्शन पर दस दिल थे, इसके साथ ही 3,39,851 लाइक्स थे। फोटो दुबई के ही इवेंट का था जिसमें श्रीदेवी और खुशी दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।
A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on
21 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने एक फोटो मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतिवाला के साथ पोस्ट की थी। फोटो में बोनी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। फोटो पर 2,35,225 लाइक्स हैं। फोटो कैप्शन में श्रीदेवी ने अंतरा और मोहित के नाम के साथ कुछ प्यारभरे इमोजी लिखे थे।
A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on
19 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के पोस्ट किए हुए फोटो में वो हमेशा की तरह ही बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में श्रीदेवी ने गोल्डन कलर का एक ड्रेस पहना हुआ है। इस फोटो पर 1,46,575 लाइक्स हैं।
@farazmanan thank you so much for the beautiful outfit😊
A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on