फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Tiwari: बांद्रा में एक कैफे के बाहर स्पॉट हुईं पलक तिवारी, स्टाइल के मामले में मम्मी श्वेता को किया फेल

Sat, 30 Jul 2022 07:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Jul 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari daughter Palak Tiwari spotted outside a cafe in bandra mumbai give stylish pose to paparazzi
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी लाइमलाइट में रहना बखूबी जानती हैं। वह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। काफी कम उम्र में पलक ने अच्छी-खासी शोहरत कमा ली है। पलक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और यहां फैंस के साथ अपने बोल्ड लुक साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर पलक सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में पलक को मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान हसीना ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

shweta tiwari daughter Palak Tiwari spotted outside a cafe in bandra mumbai give stylish pose to paparazzi
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे के बाहर पलक तिवारी की काले रंग की बड़ी सी कार रुकी। बेहद स्टाइलिश अवतार में मुस्कुराते हुए पलक कार से नीचे उतरीं। इस दौरान पैपराजी ने उनके फोटोग्राफ क्लिक किए। पैपराजी ने जब पलक से पोज देने के लिए कहा तो पलक ने उन्हें निराश नहीं किया और चेहरे पर मुस्कान बिखेरकर खूब स्टाइलिश पोज दिए।

shweta tiwari daughter Palak Tiwari spotted outside a cafe in bandra mumbai give stylish pose to paparazzi
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस दौरान पलक काफी स्टाइलिश नजर आईं। ब्लू जींस और शॉर्ट ब्लैक टॉप में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। उस पर उनकी मासूमियत ने चार चांद लगा दिए। पलक का हेयरस्टाइल भी कमाल का लगा। उन्होंने अपने इस लुक के साथ बाल खुले रखे। जैसे ही पलक कार से बाहर उतरीं तो पैपराजी ने उनसे पूछा, 'कैसे हो आप पलक?' इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं ठीक हूं आप कैसे हैं?' पैपराजी ने पलक से रुककर कुछ अच्छे पोज देने को कहा तो पलक ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari daughter Palak Tiwari spotted outside a cafe in bandra mumbai give stylish pose to paparazzi
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

काम की बात करें तो पलक तिवारी की फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' इसी साल जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन इसे पोस्टपॉन कर दिया गया है। फिलहाल पलक और उनके फैंस को उनकी इस पहली फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म से पहले पलक तिवारी के दो म्यूजिक वीडियोज इंटरनेट पर खूब हिट हुए हैं। पलक का पहला म्यूजिक वीडियो 'बिजली' हार्डी संधू के साथ था, जो म्यूजिक वर्ल्ड में खूब लोकप्रिय रहा। इसके बाद पलक आदित्य सील के साथ 'मांगता है क्या' में नजर आई थीं। पलक के फैंस को उनका यह गाना भी काफी पसंद आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed