सब्सक्राइब करें

Palak Tiwari: रैंप वॉक को लेकर ट्रोल हुईं पलक तिवारी, लोगों ने कहा- इससे खराब वॉक...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 23 May 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari Troll for Her Ramp Walk News in Hindi
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बिजली-बिजली गाने के बाद छा गई हैं। उनका ये गाना काफी हिट हुआ है, जिसके बाद वह स्टार बन गई हैं। पलक तिवारी अक्सर अपने हॉट लुक्स के जरिए इंटनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। पलक तिवारी ने हाल ही में दिल्ली टाइम्स फैशन वीक्स में अपने लुक्स के जरिए कहर बरपाया है। उन्होंने कॉन्फिडेंस से रैंप वॉक करके फैंस के दिल में खास जगह बनाई है, लेकिन कुछ लोगों को उनकी यह वॉक पसंद नहीं आई है। वह इसके लिए पलक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Trending Videos
Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari Troll for Her Ramp Walk News in Hindi
पलक तिवारी - फोटो : insta

फैशन वीक में पलक काले रंग की ड्रेस में थीं। वह एक स्मार्ट वॉच ब्रांड के लिए शो स्टॉपर बनी हुई थीं। उन्होंने काले रंग की जैकेट, पैंट और एक फायर-बोल्ट बस्टियर पहना था। पलक ने ब्लैक हील्स और स्मार्टवॉच के साथ लुक को पूरा किया। रैंप वॉक के दौरान वह किसी पेशेवर मॉडल से कम नहीं लग रही थी। लेकिन उनकी रैंप वॉक लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने पलक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari Troll for Her Ramp Walk News in Hindi
पलक तिवारी - फोटो : Instagram
दिल्ली टाइम्स फैशन वीक्स में पलक तिवारी की रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये रैंप वॉक काफी डरावनी है...लगता है इन्होंने रिहर्सल नहीं की। दूसरे ने लिखा- लगता है इन्हें रैंप वॉक नहीं आती है। वहीं तीसरे शख्स ने लिखा- बकवास। एक अन्य यूजर ने लिखा- रहने भी दो यार...हर काम हर किसी के लिए नहीं होता...आप बिजली ही गिराओ रैम्प वॉक मत करो।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari Troll for Her Ramp Walk News in Hindi
पलक तिवारी - फोटो : instagram/palaktiwarii

रैंप वॉक को लेकर पलक तिवारी एक बार पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 में रैंप वॉक करते हुए पलक को ट्रोल किया गया था। इस दौरान पलक तिवारी को लोगों ने अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ओवरकॉन्फिडेंट तक बता दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed