श्वेता तिवारी कुछ समय पहले अपने पति अभिनव कोहली से बिगड़ते रिश्तों को लेकर चर्चा में थीं। श्वेता और अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट कर एक दूसरे पर निशाना साधा। इस बीच अब अभिनव ने बेटे रेयांश के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।
श्वेता तिवारी से झगड़े बाद अब बेटे से बात कर पाए अभिनव कोहली, लिखा- 'तीन महीने बाद आखिरकार..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीने बाद अभिनव ने रेयांश से वीडियो कॉल के जरिए बात की। अभिनव ने लिखा- 'आज बड़े दिनों बाद खुशी आई। आज तीन महीनों बाद मेरी रेयांश से वीडियो कॉल पे काफी लंबी बातें हुईं। उम्मीद है जल्द ही मिलूंगा भी। आप सब ने बहुत साथ दिया। शुक्रिया। पहले विरोध हद से ज्यादा था लेकिन तब भी आप ने बहुत शक्ति दी और अब विरोध ना के बराबर हो गया।'
A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on
इससे पहले अभिनव ने एक पोस्ट में रेयांश के लिए लिखा था कि '83 दिन हो गए हैं और मैंने तुम्हें देखा नहीं है। मैं तुमसे बात करने को मिस कर रहा हूं। हर दिन उदासी बढ़ती जाती है। मुझे नहीं पता ये कितना लंबा चलेगा। तुम्हें गले लगाने के लिए मुझे और कितना इंतजार करना पड़ेगा।'
बता दें कि श्वेता तिवारी अपने पति से अलग रह रही हैं। उनके साथ उनके दोनों बच्चे पलक तिवारी और रेयांश हैं। श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जबकि अभिनव, श्वेता और उनकी बेटी पलक पर निशाना साधते आए हैं।
अभिनव ने पलक तिवारी के इंस्टाग्राम पोस्ट के कई स्क्रीनशॉट अपने अकाउंट से साझा किए थे। अभिनव का आरोप था कि श्वेता के साथ घरेलू हिंसा को लेकर पलक ने जो पोस्ट किए थे वो डिलीट कर दिए थे। बाद में वो पोस्ट उनकी टाइमलाइन पर फिर से आ गए। अभिनव के खिलाफ शिकायत की खबरों के बाद श्वेता तिवारी ने कहा था कि 'मेरे खानदान ने पांच साल में बस एक बार ही मेरा हाल जाना। लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या उसमें कोई दिक्कत होगी तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की। उस वक्त भी लोगों ने कहा था कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मैंने लोगों की सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया।'