फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: श्वेता तिवारी ने शेयर की तस्वीरें, लाल और गोल्डन कलर की रफल साड़ी में लग रहीं हैं बेहद खूबसूरत

Tue, 28 Dec 2021 05:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari looks ravishing in a red gold ruffle saree worth Rs 38K see pics
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram/shweta.tiwari Verified

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक में नाम कमाया है। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। श्वेता उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और श्वेता तिवार ने ट्रडिशनल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने लाल रंग की साड़ी कैरी की है, जिसमें वे बेहद सुंदर लग रही हैं। उनके साथ में उनके बेटे रेयांश भी नजर आ रहे हैं।

Shweta Tiwari looks ravishing in a red gold ruffle saree worth Rs 38K see pics
shweta tiwari - फोटो : instagram/shweta.tiwari
श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे शादी के ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। श्वेता ने लाल रंग की रफल साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन गोटा वर्क और लेस ट्रिम्स हैं। साड़ी में चारो तरफ किनारों पर बॉर्डर में स्कर्ट स्टाइल फ्लेयर्स हैं।  इस साड़ी को उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया है। हॉल्टर नेक पर भारी कढ़ाई की गई है। 
Shweta Tiwari looks ravishing in a red gold ruffle saree worth Rs 38K see pics
shweta tiwari - फोटो : instagram/shweta.tiwari Verified
फैशन पेज पर इतनी है साड़ी की कीमत-

श्वेता तिवारी ने इन तस्वीरों में जो साड़ी कैरी की है, डिजाइनर के फैशन पेज पर उस साड़ी की कीमत 38,500 रुपये है। श्वेता ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,वेडिंग का सीजन है। फैंस को उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रहीं हैं और फैंस श्वेता की तारीफ में जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari looks ravishing in a red gold ruffle saree worth Rs 38K see pics
shweta tiwari - फोटो : social media

श्वेता तिवारी अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, श्वेता अपने बच्चों के साथ और खास मौंको पर कई तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में श्वेता ने अपने भाई की शादी कि तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में वे गुलाबी रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed