सब्सक्राइब करें

Shyam Benegal: सिनेमा के इन दिग्गजों को श्याम बाबू ने दिया बड़ा मौका, ‘मुजीब’ बनाकर की 12 साल बाद वापसी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 14 Dec 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Shyam Benegal Birthday Mujib dadasaheb phalke award nishant ankur mandi haribhari
श्याम बेनेगल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्याम बेनेगल एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर जाने जाते हैं जिनकी फिल्में यथार्थ और समाज की सच्चाई को पेश करती है। अभी इसी साल उन्होंने फिल्म ‘मुजीब’ बनाकर बड़े पर्दे पर वापसी की है। 14 दिसंबर 1934 को सिकंदराबाद के त्रिमुलघेरी (अब हैदराबाद) में जन्मे श्याम बेनेगल समानांतर सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में से एक रहे हैं। सिनेमा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए श्याम बेनेगल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 18 बार नेशनल अवार्ड के अलावा पद्मश्री, पद्मभूषण, दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। श्याम बेनेगल को कलाकारों की परख बहुत अच्छी है, उन्होंने  शबाना आजमी, स्मिता पाटिल,नसीरुद्दीन शाह जैसे कई सितारों को अपनी फिल्मों के जरिए लांच किया है। आइए जानते हैं कि श्याम बेनेगल इन दिग्गज सितारों के अलावा और किन कलाकारों को अपनी फिल्मों में ब्रेक दिया है।    

Shyam Benegal Birthday Mujib dadasaheb phalke award nishant ankur mandi haribhari
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शबाना आजमी
श्याम बेनेगल ने शबाना आजमी को साल 1974 में बनी फिल्म 'अंकुर' के जरिए हिन्दी सिनेमा में लांच किया, हालांकि इस फिल्म के लिए शबाना आजमी पहली पसंद नहीं थीं। उस समय की कई प्रमुख अभिनेत्रियों ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। यह फिल्म बडी आलोचनात्मक सफल बन गई और इस फिल्म के लिए शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 'अंकुर' के अलावा शबाना आजमी श्याम बेनेगल की 'निशांत', 'मंडी', 'अंतर्नाद', 'हरी भरी' जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं।

Shyam Benegal Birthday Mujib dadasaheb phalke award nishant ankur mandi haribhari
स्मिता पाटिल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्मिता पाटिल
श्याम बेनेगल ने स्मिता पाटिल को साल 1975 में बनी फिल्म ‘चरणदास चोर’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर दिया। इस फिल्म में स्मिता पाटिल के काम से श्याम बेनेगल काफी प्रभावित हुए और उन्होंने उसी साल ‘निशांत’ में स्मिता पाटिल को फिल्म की नायिका के तौर पर लांच किया। 'निशांत' के अलावा स्मिता पाटिल श्याम बेनेगल की 'मंथन', 'भूमिका', 'मंडी' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। ‘भूमिका’ में अपने दमदार अभिनय के लिए स्मिता पाटिल को 1978 में ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया गया था। ‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Shyam Benegal Birthday Mujib dadasaheb phalke award nishant ankur mandi haribhari
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नसीरुद्दीन शाह
यूं तो नसीरुद्दीन शाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में फिल्म ‘अमन’ से की थी।  इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने एक छोटा किरदार निभाया था और  इसके बाद वह  फिल्मों में छोटे मोटे रोल करने लगे। लेकिन सही मौका उन्हें श्याम बेनेगल की फिल्म ‘निशांत´ में साल 1975 में मिला। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद नसीरुद्दीन शाह ने श्याम बेनेगल की  'मंथन', 'भूमिका', 'त्रिकाल','जूनून' और 'मंडी' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों में नसीरुद्दीन शाह के काम को खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
Shyam Benegal Birthday Mujib dadasaheb phalke award nishant ankur mandi haribhari
दलीप ताहिल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दलीप ताहिल
थियेटर में  श्याम बेनेगल की नजर दिलीप ताहिल पर पड़ी और श्याम बेनेगल ने उन्हें  'अंकुर' में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में  दलीप ताहिल का रोल बड़ा था, लेकिन जब प्रीमियम पर वो फिल्म देखने गए तो शॉक्ड रह गए, क्योंकि उनका रोल सिर्फ एक सीन में सिमट कर रह गया। जब उन्होंने श्याम बेनेगल से सवाल पूछा तो उन्हें पता चला कि फिल्म की लम्बाई ज्यादा हो गई थी इस लिए सीन को एडिट करना पड़ा। इस फिल्म के बाद दलीप ताहिल को श्याम बेनेगल के साथ फिर कभी काम करने का मौका नहीं मिला और बाद में वह कमर्शियल फिल्मों में ज्यादा व्यस्त हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed