{"_id":"5cde5956bdec22078e0ab570","slug":"shyam-ramsay-birthday-special-here-ramsay-brothers-first-horror-film-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महज 40 दिन में शूट हुई थी बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म, खर्चा साढ़े तीन लाख, कमाई 45 लाख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महज 40 दिन में शूट हुई थी बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म, खर्चा साढ़े तीन लाख, कमाई 45 लाख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 17 May 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ramsay brothers
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के निर्माता श्याम रामसे का जन्म 17 मई 1952 को मुंबई में हुआ था। श्याम रामसे भी रामसे बदर्स के सात भाइयों में से एक थे, जिन्होंने बॉलीवुड की पहचान भूत-प्रेत की कहानियों से करवाई। बॉलीवुड में इससे पहले कभी कोई हॉरर फिल्म नहीं बनी थी। श्याम रामसे ने बड़े भाई तुलसी रामसे के साथ मिलकर 1972 में फिल्म बनाई जिसका नाम था 'दो गज जमीन के नीचे।'
2 of 5
shyam ramsay
- फोटो : social media
इस फिल्म की कहानी राजवंश नाम के एक साइंटिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। राजवंश अंजलि नाम की एक लड़की से शादी करता है लेकिन वो सिर्फ पैसों के लिए अपने पति का इस्तेमाल करती है। अंजलि पैसों की खातिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजवंश का कत्ल कर देती है। इसके बाद शुरू होता है असली हॉरर। फिल्म का क्लाइमैक्स देखने लायक है। फिल्म में राजवंश का किरदार निभाया है अमजद खान ने।
3 of 5
shyam ramsay
- फोटो : social media
फिल्म को डॉयरेक्ट करने वाले रामसे ब्रदर्स ने तकरीबन 30 से ज्यादा हॉरर फिल्में बनाई हैं। इनमें से कुछ फेमस फिल्में थीं, वीराना, पुराना मंदिर, पुरानी हवेली और बंद दरवाजा। इस फिल्म की एक रोचक बात यह है कि फिल्म केवल 40 दिनों में शूट हुई थी। उस वक्त फिल्मों को पूरा होने में एक साल और 50 लाख रुपये लग जाते थे लेकिन 'दो गज जमीन के नीचे' केवल साढ़े तीन लाख रुपये में बनीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shyam ramsay
- फोटो : social media
फिल्म में एक्टर्स द्वारा पहने गए कपड़े उनके खुद के थे। फिल्म से जरूरी जो भी सामान था, वो किराए पर लिया गया था। फिल्म हाउसफुल रही थी और इसने 45 लाख रुपए की कमाई की थी। सत्तर का दशक वो दौर था जब हिंदी सिनेमा लोगों के घर में अपनी पहचान बना रहा था। यही वो दौर था जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सिनेमा की दुनिया को एक नए रूप से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। वहीं रामसे ब्रदर्स हॉरर फिल्म बनाकर सिनेमा में प्रयोग कर रहे थे। तुलसी रामसे छह भाई थे, जिनको इंडस्ट्री में रामसे ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। तुलसी रामसे का दिसंबर 2018 में निधन हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
shyam ramsay
- फोटो : social media
रामसे बदर्स ने अपनी फिल्मों की शुरुआत लो बजट वाली हॉरर फिल्म से की। वहीं वह फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत लंबी नहीं रखते थे। रामसे ब्रदर्स के ऊपर लिखी गई किताब Dont disturb the dead- the story of ramsay brother में इनके परिवार के बार में बताया गया है। बुक में लिखा हुआ है। रामसे का परिवार 1946 में हुए पार्टिशन के बाद मुंबई आ गया। उनके परिवार का इलेक्टॉनिक्स का कारोबार था। सत्तर के दशक में हॉरर फिल्मों का निर्माण करने से कई साल पहले 1954 में ही रामसे का परिवार फिल्म निर्माण की दुनिया में उतर चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।