{"_id":"626addae3654f80a334674ce","slug":"siddhant-chaturvedi-birthday-know-lesser-facts-about-gully-boy-mc-sher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Siddhant Chaturvedi Birthday: सीए का ख्वाब देखने वाला लड़का कैसे बन गया अभिनेता, ऐसा है बलिया के सिद्धांत का फिल्मी सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Siddhant Chaturvedi Birthday: सीए का ख्वाब देखने वाला लड़का कैसे बन गया अभिनेता, ऐसा है बलिया के सिद्धांत का फिल्मी सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म गली बॉय के जरिए लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता को एक फिल्म के जरिए दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिला है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय के किरदार एमसी शेर के जरिए अभिनेता ने एक्टिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश के बागी जिले बलिया में जन्में सिद्धांत चतुर्वेदी 29 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं एक छोटे से जिले से निकलकर मुंबई तक का इनका सफर कैसा रहा है।
2 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ जब पांच साल के थे तो वह मुंबई आ गए। उनके पिता एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में पढ़ाई की। शुरू से सिद्धार्थ एक्टर नहीं बल्कि सीए बनना चाहते थे, लेकिन सिर्फ शौक के लिए मंच पर एक्टिंग करते थे। सीए आर्टिकलशिप के दौरान उनका मन नहीं लगा और उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। साल 2013 में उन्होंने फ्रेश फेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उसे जीता।
3 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस इंडस्ट्री में साल 2016 में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज 'लाइफ सही है' और 'इनसाइड एज' से की थी। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया था कि वो संजय लीला भंसाली के साथ किसी पौराणिक फिल्म में काम करना चाहते हैं, क्योंकि संजय की फिल्म मेकिंग और सिद्धांत के दादाजी का रामायण, महाभारत की कहानियां सुनाने का तरीका एक जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत चतुर्वेदी ने यश राज की फिल्म्स 'बंटी और बबली 2' में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान और शरवरी वाघ की सह-कलाकार के रूप में काम किया। उन्होंने शकुन बत्रा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गहराइयां' में भी अभिनय किया है। इसस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा वह कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।