सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने हो चुके हैं। उनके अचानक निधन पर किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल था। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनकी तस्वीरें और वीडियोज साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच 'गली ब्वॉय' फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है जो उनके कॉलेज का है।
'गली ब्वॉय' फेम अभिनेता के कॉलेज पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत, थ्रोबैक वीडियो में जमकर करते दिखे डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सिद्धांत चतुर्वेदी, सुशांत सिंह राजपूत के साथ डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सिद्धांत चतुर्वेदी के कॉलेज के दिनों का है। दरअसल सिद्धार्थ जिस कॉलेज में पढ़ रहे थे उसके एक फेस्ट में सुशांत पहुंचे थे। दोनों ने कटरीना पर फिल्माए गए गाने 'चिकनी चमेली' पर जमकर डांस किया था।
सिद्धांत ने वीडियो के साथ लिखा, 'कॉलेज में था, बीकॉम के साथ साथ सीए कर रहा था। एक नेशनल टैलेंट हंट में हिस्सा लिया। जीता मैं, नाचे हम दोनों। मेरा आत्मविश्वास उसके बाद उफ्फ। उस रात सोया नहीं मैं और मेरा परिवार। मेरा नाम गूंजा स्टेज पर, वो भी सुशांत सिंह राजपूत की आवाज में। वाह।'
सिद्धांत चतुर्वेदी ने आगे लिखा, 'मम्मी पापा को लगा कि कुछ तो बात होगी मुझ में भी। सीए छोड़ो बेटा, हीरो बनते हैं। परमिशन मिल गई। मेरी पहली जीत, मेरी शुरुआत। आज कल भी नींद नहीं आती। ये वीडियो हजार बार देखा है, सोचा साझा करूं या नहीं? फिर सोचा दोनों भाई तोड़ के नाचे हैं, साझा करना तो बनता है गुरु।'
A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दिन सिद्धांत चतुर्वेदी ने दिवंगत अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर उसी फेस्ट के दौरान की थी। सिद्धांत के साथ सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस साथ नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'ये फोटो बहुत खास है, सोचा था कि जब फिर कभी मिलेंगे तो दिखाऊंगा और पूछूंगा- आपको याद है? मैं वही लड़का हूं। यहीं से मेरा सफर शुरू हुआ था, और आप उसमें हमेशा रहेंगे भाई।'
A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on