दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए उनके देहांत के बाद से ही आवाज उठ रही है। हालांकि, फिल्म 24 जून को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है और कुछ ही दिन पहले टीवी पर भी इसका प्रीमियर हो चुका है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की चाहत सुशांत के प्रशंसकों की देश में तो पूरी नहीं हो पाई है लेकिन अब न्यूजीलैंड से खबर आई है कि इस फिल्म को वहां के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
एक मिनट के मौन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दिल बेचारा’, सुशांत के प्रशंसकों की यहां हुई कामना पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल है जो कोरोना वायरस महामारी से पूरी तरह से मुक्त हो चुका है। कम आबादी होने की वजह से न्यूजीलैंड की सरकार ने जल्द ही कोरोना वायरस पर काबू पा लिया था और अपने देश को कोरोना मुक्त घोषित भी कर दिया था।
न्यूजीलैंड का जनजीवन बिल्कुल पहले की तरह तो नहीं लेकिन कुछ सावधानियों का ध्यान रखते हुए लगभग पूरी तरह से पटरी पर लौट चुका है। सिनेमाघर भी खुले हुए हैं और शॉपिंग मॉल्स भी चालू हो चुके हैं। ऐसे में सुशांत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा 'का प्रीमियर भी ऑकलैंड के होयत्स सिनेमा में रखा गया।
सुशांत के निधन का पता तो पूरी दुनिया में चल चुका है इसलिए इस फिल्म के प्रीमियर में सबसे पहले वहां उपस्थित लोगों ने सुशांत के लिए एक मिनट का मौन धारण किया और उसके बाद में फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू हुई।
इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है। लोगों ने इस फिल्म को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए देखा है। यह स्क्रीन सात अगस्त को रखी गई थी। बता दें कि देश में यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है जिसको दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on