{"_id":"604d77b58ebc3e8ca62a38e7","slug":"siddhant-chaturvedi-tests-covid-19-positive-actor-says-i-am-feeling-fine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘गली ब्वॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी कोरोना से हुए संक्रमित, खुद को घर पर किया क्वारंटीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘गली ब्वॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी कोरोना से हुए संक्रमित, खुद को घर पर किया क्वारंटीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 14 Mar 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बीते कुछ दिनों में कई सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अब अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सिद्धांत ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
2 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : फाइल
सिद्धांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर् लिखा- ‘फिक्र करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस वक्त मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और घर पर ही सेल्फ क्वारंटीन हूं। मैं एहतियात बरत रहा हूं और डॉक्टर द्वारा बताए नियमों का पालन कर रहा हूं। पॉजिटिव हूं और इससे निपट रहा हूं।‘
3 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्मों की बात करें तो वह हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत में कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगे। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले सिद्धांत फिल्म गली ब्वॉय में दिखे थे। उनके काम का सभी ने काफी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तारा सुतारिया
- फोटो : instagram/tarasutaria
कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेत्री तारा सुतारिया भी कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। तारा सुतारिया की ओर से इस खबर की पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर
- फोटो : Twitter
बीते एक हफ्ते में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे रणबीर कपूर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। वहीं मनोज बाजपेयी की टीम ने एक बयान जारी कर अभिनेता के बारे में बताया। बता दें कि पिछले कुछ समय में देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना केस की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद कई जगह नाइट कर्फ्यू का एलान भी किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।