फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddhant Suryavashi: वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने की वजह से छठवीं मौत, इन अभिनेताओं ने भी गंवाई जान

Fri, 11 Nov 2022 03:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 11 Nov 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
Siddhant Veer Suryavanshi Suffered Heart Attack While Working Out Like Puneeth Rajkumar Raju Srivastava
अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

दुखद! ‘सूफियाना इश्क मेरा’ में अभिनय करने वाले मशहूर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक अभिनेता की तबीयत बिगड़ने लगी। अफरा-तफरी में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया जब डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि वर्कआउट के समय हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सितारे को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा हो और उसकी मृत्यु हो गई हो। इससे पहले भी कई सितारों के साथ ऐसा हो चुका है।

Siddhant Veer Suryavanshi Suffered Heart Attack While Working Out Like Puneeth Rajkumar Raju Srivastava
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

राजू श्रीवास्तव
‘गजोधर भैय्या’ के नाम से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की भी तबीयत जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तकरीबन एक महीने तक एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था और वहीं से उनकी हालत में बिगड़ने लगी थी। तकरीबन एक महीने तक वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ने के बाद उनका निधन हो गया था।

Siddhant Veer Suryavanshi Suffered Heart Attack While Working Out Like Puneeth Rajkumar Raju Srivastava
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पुनीत राजकुमार
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई थी और 46 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन के हर कोई हैरान रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddhant Veer Suryavanshi Suffered Heart Attack While Working Out Like Puneeth Rajkumar Raju Srivastava
अबीर गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

अबीर गोस्वामी
टीवी और फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाने वाली अबीर गोस्वामी को भी जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था। 2013 में 37 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अबीर ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’, ‘कुसुम’ जैसे टीवी शो और ‘लक्ष्य’ और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
Siddhant Veer Suryavanshi Suffered Heart Attack While Working Out Like Puneeth Rajkumar Raju Srivastava
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला
‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को भी हार्ट अटैक आया था। हालांकि सिद्थार्थ वर्कआउट नहीं कर रहे थे, लेकिन सब इस बात से हैरान थे कि खुद की फिटनेस पर इतना ध्यान देने वाले सिद्धार्थ के साथ ऐसा कैसे हुआ। सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed