फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddhanth Kapoor: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली बेल, ड्रग्स मामले में हुए थे गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2022 08:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 14 Jun 2022 08:27 AM IST
विज्ञापन
siddhanth kapoor shraddha kapoor brother released on bail after arrest in accused of taking drugs
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के मामले में पुलिस ने बंगलुरू से गिरफ्तार था। सोमवार को हुई छापेमारी में शक्ति कपूर के बेटे रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़े गए थे। इस केस में सिद्धांत को जमानत मिल गई, इसके अलावा सिद्धांत के साथ पकड़े गए चार अन्य लोगों को भी जमानत दे गई है। बता दें कि मेडिकल टेस्ट में सिद्धांत के ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में बंगलुरू के डीसीपी भीमा शंकर गुलेद का कहना है कि सिद्धांत और बाकी अन्य चारों लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने में पेश होना पड़ेगा।
siddhanth kapoor shraddha kapoor brother released on bail after arrest in accused of taking drugs
शक्ति कपूर और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

डीसीपी ने सोमवार को बताया था, 'शक्ति कपूर के बेटे ने मादक पदार्थ का सेवन किया था। उनके खून की जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। उन्हें उल्सूर थाने लाया गया है।' पुलिस ने ये भी बताया था कि रविवार देर रात एमजी रोड पर एक पॉश इलाके में रेव पार्टी चल रही थी। उसी दौरान पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां सिद्धांत कपूर और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

siddhanth kapoor shraddha kapoor brother released on bail after arrest in accused of taking drugs
Shraddha Kapoor's brother Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media

डीसीपी गुलेद ने बताया था कि छापमारी के दौरान 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहां किसी के पास ड्रग्स तो नहीं मिली थी लेकिन  एमडीएमए और गांजा पास में ही पड़ा मिला। सभी की मेडिकल जांच कराई गई तो सिद्धांत समेत पांच लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्होंने बताया था कि इस मामले में सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
siddhanth kapoor shraddha kapoor brother released on bail after arrest in accused of taking drugs
Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सिद्धांत को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले भी साल 2008 में मुंबई की एक रेव पार्टी के दौरान अभिनेता को पकड़ा गया था। रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने छापेमारी की थी और करीब 240 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें सिद्धांत भी शामिल थे। उन्हें मेडिकल जांच के बाद छोड़ दिया गया था और ब्लड सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए दे दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed