फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: हत्या या आत्महत्या? अब तक नहीं सुलझी सुशांत की मौत की गुत्थी, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Tue, 14 Jun 2022 07:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Jun 2022 07:50 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: CBI NCB ED update of two year after actor suicide case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

अपनी फिल्म 'छिछोरे' के जरिए लोगों को जिंदगी जीने का संदेश देने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को यह दुनिया छोड़े आज दो साल हो गए हैं। इंडस्ट्री और अपनों की जिंदगी में वह जो खालीपन छोड़ गए हैं, उसे कोई नहीं भर सकता। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत आत्महत्या बताई गई थी। एम्स की जांच में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई। मगर, उनके परिवार और चाहने वालों को लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते। उनकी मौत के पीछे का सच कुछ और है। सुशांत के परिवार ने भी जब अपने बेटे की मौत का सच पता लगाने के लिए आवाज उठाई और जांच शुरू हुई तो शक की सुई सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से लेकर कई लोगों पर अटकी। देखते ही देखते मामला ड्रग्स तक जा पहुंचा। दो साल से जांच हो रही है। यह कितनी आगे बढ़ी? कितने लोग गिरफ्तार और रिहा हुए? आइए जानते हैं...

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: CBI NCB ED update of two year after actor suicide case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

अंतिम संस्कार के बाद उठे जांच के सवाल
14 जून को अभिनेता की मौत के बाद अगले दिन यानी 15 जून को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया, लेकिन उस समय कई सवाल उठे, जिनका जवाब आज तक नहीं आया है। एक तरफ सुशांत के पिता केके सिंह ने जांच की मांग की। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियों ने भी साजिशन हत्या की बात कहकर जांच की मांग की थी। देखते ही देखते बॉलीवुड के अंदर से भी कई सवाल उठने लगे थे। अभिनेत्री कंगना रणौत ने बॉलीवुड में सुशांत को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाए।

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: CBI NCB ED update of two year after actor suicide case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

सुशांत के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर 
सुशांत के पिता सहित पूरे परिवार ने घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई। इसी दौरान सुशांत के जीजा व उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह ने मामले की गहराई की जांच की मांग की। घटनाक्रम ने नया मोड़ तब लिया, जब 29 जुलाई 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में बेटे की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने व पैसे के लेन-देन की एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद 29 जुलाई को पटना पुलिस की टीम जांच के लिए मुंबई गई। हालांकि, पटना की पुलिस टीम को महाराष्ट्र पुलिस से सहयोग नहीं मिला, बल्कि विरोध का समाना करना पड़ा। दोनों राज्यों की सरकारें भी आमने-सामने नजर आईं। बता दें कि जांच शुरू होने से पहले ही 18 जून को रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा थाने में अपना बयान दर्ज करा दिया था। रिया ने इसके पहले सुशांत से जुड़ी सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: CBI NCB ED update of two year after actor suicide case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने हाथ में ली कमान
एफआईआर दर्द कराने से पहले 04 जुलाई 2020 को सुशांत के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसे आधार बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से इसकी सिफारिश कर दी। आरोपों के घेरे में आईं रिया चक्रवर्ती ने भी 16 जुलाई 2020 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। आगे 05 अगस्त 2020 को केंद्र सरकार ने भी सीबीआई जांच को स्वीकृति दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने भी 19 अगस्त को इस पर मुहर लगा दी। इसके बाद सीबीआई ने मामला अपने हाथ में ले लिया।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: CBI NCB ED update of two year after actor suicide case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

ईडी व एनसीबी ने भी शुरू की जांच
साजिशन हत्या की जांच के बीच एक सवाल यह उठा कि आखिर सुशांत के करोड़ों रुपये कहां गए? इसका शक भी रिया चक्रवर्ती पर गया। मामला 30 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय तक पहुंचा। सुशांत की हत्या की जांच के लिए मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम ने इसमें ईडी की मदद की। इसी दौरान ईडी को रिया च्रक्रवर्ती सहित कई अन्य के ड्रग सिंडिकेट से संबंधों का पता चला। फिर ईडी के कहने पर इस मामले में एनसीबी ने 26 अगस्त को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। सीबीआई के अलावा एनसीबी व ईडी ने रिया च्रक्रवर्ती व उनके परिवार तथा अन्य कई लोगों से कई बार पूछताछ की। सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया कि रिया ने 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामले की पूछताछ शुरू की। रिया से सुशांत के वित्तीय लेन-देन और निवेश के बारे में सवाल पूछे गए। रिया के प्रबंधक और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर से भी पूछताछ की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed