फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 Years of Lagaan: 'लगान' की शूटिंग के दौरान छह महीने लगातार बजा गायत्री मंत्र, और फिर एक दिन आमिर खान ने पूछा...

Tue, 14 Jun 2022 07:47 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 14 Jun 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
21 years of Lagaan Know the story of Gayatri Mantra related to the film which used to be played during the shooting with aamir khan
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की  फिल्म 'लगान' उनके फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में एक ऐसा गांव दिखाया गया था जहां के लोग लगान के बोझ तले दबे हुए थे। इसकी कहानी इतनी दमदार साबित हुई कि यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हो गई थी। 15 जून 2001 को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं। 'लगान'  फिल्म से जुड़े हम कई  किस्से सुन चुके हैं। आइए इस बार आपको बताते हैं फिल्म 'लगान' से जुड़ा एक नया किस्सा। जो खास ‘अमर उजाला’ के पाठकों को बता रहे हैं फिल्म 'लगान' में अर्जन लोहार की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा।  

21 years of Lagaan Know the story of Gayatri Mantra related to the film which used to be played during the shooting with aamir khan
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अखिलेन्द्र मिश्रा कहते हैं, 'लगान की शूटिंग के दौरान दिनचर्या बहुत कमाल की होती थी। सबसे अद्भुत बात ये थी कि हम लोग सुबह छह बजे बस में बस में बैठ जाया करते थे। उस बस का नाम एक्टर्स बस था और इसी बस में फिल्म के कलाकार शूटिंग लोकेशन तक जाया करते थे। खुद आमिर खान भी इसी में साथ बैठकर होटल से शूटिंग स्थल पर जाते थे। मैंने पहले ही दिन एक काम किया। सुबह सुबह बस के ड्राइवर को गायत्री मंत्र का कैसेट दे दिया था। सुबह लोग बस में आकर बैठ जाते थे और गायत्री मंत्र चल रहा होता था। होटल से शूटिंग स्थल तक बस में सिर्फ गायत्री मंत्र ही चलता था। सब बस में तैयार होकर बैठे हैं लेकिन ऊंघ रहे हैं और बस शूटिंग स्थल पर पहुंच जाती थी तब गायत्री मंत्र बंद होता था और बस से उतर कर लोकेशन पर ही लोग नाश्ता करते थे।’

21 years of Lagaan Know the story of Gayatri Mantra related to the film which used to be played during the shooting with aamir khan
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अखिलेंद्र बताते हैं, ‘फिल्म 'लगान' की शूटिंग जनवरी में शुरू हुई थी और जून में खत्म हुई। इस तरह फिल्म की शूटिंग छह महीने चली। ठंड के समय जब बस सुबह छह बजे निकलती तो उस समय अंधेरा होता था। जनवरी में शूटिंग दौरान हमने ठंड  की चरम सीमा भी देखी जब तापमान माइनस डिग्री हो गया और जून में 48 डिग्री तापमान में भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग छह महीने चली, लेकिन किसी दिन ऐसा नहीं रहा कि जिस दिन गायत्री मंत्र का कैसेट न बजा हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
21 years of Lagaan Know the story of Gayatri Mantra related to the film which used to be played during the shooting with aamir khan
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

तो इस दिनचर्या में गायत्री मंत्र को लेकर कभी मुसाफिरों ने कुछ बात नहीं की? इस बारे में पूछने पर अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्र कहते हैं , 'एक बार आमिर खान ने पूछ लिया कि इस गायत्री मंत्र का मतलब क्या होता है? मुझे गायत्री मंत्र के बारे में उस समय जितना ज्ञान था वह मैंने उन्हें बताया। ये बड़ी अद्भुत चीज थी और ये सिलसिला छह महीने तक चलता रहा। ऐसा नहीं कि दो चार दिन गायत्री मंत्र का कैसेट बजने के बाद बंद हो गया। कभी कभी लेट होता था तो लोग आकर बोलते थे अरे, आज गायत्री मंत्र नहीं लगा। लोगों को गायत्री मन्त्र सुनने की आदत हो गई थी। भुज से चंपानेर जहां  शूटिंग चल रही थी वो 29 किलोमीटर दूर थी। बार बार गायत्री मंत्र का कैसेट रिपीट होकर बजता रहता था।’ 

विज्ञापन
21 years of Lagaan Know the story of Gayatri Mantra related to the film which used to be played during the shooting with aamir khan
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

फिल्म ‘लगान’ से जुड़े और भी किस्से आप आज से लेकर कल शाम तक अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ सकते हैं। ये तो आपको पता ही होगा कि फिल्म ‘लगान’ एक काल्पनिक कहानी है जो मध्य भारत के एक गांव की कहानी है। फिल्म में अंग्रेजों से लगान माफ कराने के लिए गांव वाले क्रिकेट खेलने की शर्त लगाते हैं। क्रिकेट पर बनी फिल्मों में इस फिल्म का नाम दुनिया भर में मशहूर है। फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने का भी नया रिकॉर्ड बनाया था। इसी फिल्म से आशुतोष गोवारिकर बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा की सबसे आगे की कतार में आ बैठे थे। फिल्म की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज से होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed