बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री किरण खेर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 14 जून 1952 को पंजाब में हुआ था। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्मों में लीड अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। अभिनेत्री ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। लेकिन किरण खेर अपनी पर्नसल लाइफ की वजह से भी फैंस के बीच छाई रही हैं। 70 साल की किरण खेर ने दो शादियां की हैं। उनके पति अनुपम खेर के बारे में फैंस अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन आज बात किरण खेर की पहली शादीशुदा जिंदगी के बारे में होगी। आइए आपको इससे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
Kirron Kher: अनुपम खेर से पहले इस बिजनेसमैन के प्यार में पागल थीं किरण खेर, फिर यूं फीका पड़ा इश्क का रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेसमैन गौतम बेरी थे किरण के पहले पति
किरण खेर ने एक्टिंग को ही अपना करियर चुन लिया था और इसी वजह से वह थिएटर से जुड़ गई थीं। जब तक किरण खेर चंडीगढ़ में रहीं तब तक अभिनेत्री एक थिएटर ग्रुप का हिस्सा थीं। लेकिन साल 1980 में किरण ने अपने करियर को आगे ले जाने के लिए मुंबई का रुख किया क्योंकि यही एक नगरी है, जहां एक आम इंसान बॉलीवुड का सितारा बन सकता है। लेकिन यहां आने के कुछ समय बाद ही किरण की मुलाकात एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई और दोनों कम ही समय में एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।
पांच साल चली किरण खेर की पहली शादी
किरण खेर और गौतम बेरी अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश थे और इसी वजह से उन दोनों ने बहुत जल्द ही शादी करने का फैसला भी कर लिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि किरण और गौतम का अब तक का सफर सपने जैसा था क्योंकि दोनों ने प्यार से लेकर शादी तक का सफर तय कर लिया था। इसके बाद दोनों बेटे सिकंदर के माता-पिता बने। लेकिन समय के साथ किरण खेर और गौतम बेरी के बीच तनाव आना शुरू हो गया। कहा जाता है कि जब सिकंदर सिर्फ पांच साल के हुए थे तब तक दोनों के रिश्ते में दरार पड़ चुकी थी।
किरण जैसी थी अनुपम की जिंदगी
किरण खेर और अनुपम खेर की पहली मुलाकात उन दिनों में हुई थी, जब दोनों चंडीगढ़ के थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। इस वक्त तक दोनों अच्छे दोस्त थे और फिर समय के साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। गौतम बेरी से शादी करने के बाद किरण खेर अपने रिश्ते से खुश नहीं थीं। इन सबके बीच एक अच्छी बात ये थी कि किरण ने अपनी एक्टिंग को बीच में नहीं छोड़ा था। दूसरी तरफ, इतने सालों में अनुपम खेर ने भी मधुमालती नाम की लड़की से शादी कर ली थी। हैरानी की बात ये है कि अनुपम भी अपनी इस शादीशुदा जिंदगी से ज्यादा खुश नहीं थे।
ऐसे शुरू हुई किरण खेर और अनुपम की लव स्टोरी
किरण खेर और अनुपम खेर चंडीगढ़ से बाहर निकलते के लंबे समय बाद कोलकाता में मिले थे। दोनों ही शादीशुदा थे लेकिन अपनी शादी से परेशान भी थे। इस मुलाकात के बाद ही दोनों को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ था। एक इंटरव्यू में किरण ने बताया था कि जब मैं कोलकाता में अनुपम से मिली थी तब तक वह बिल्कुल बदल चुके थे। उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। प्ले के खत्म होने के बाद अनुपम मुझसे कमरे के पास बाय कहने के लिए आए थे। वापस आते वक्त जब अनुपम ने मुझे पीछे मुड़कर देखा। उस वक्त ही हम दोनों के बीच सब बदल गया। हम दोनों को महसूस हो गया कि हमारे बीच जरूर कुछ है।'