{"_id":"6140612783a002186d34d388","slug":"siddharth-also-played-the-role-of-raw-agent-in-mission-majnu-the-wind-of-spy-films-in-hindi-cinema","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ ने भी निभाया रॉ एजेंट का किरदार, हिंदी सिनेमा में जासूसी फिल्मों की बयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ ने भी निभाया रॉ एजेंट का किरदार, हिंदी सिनेमा में जासूसी फिल्मों की बयार
Tue, 14 Sep 2021 02:15 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
मिशन मजनू
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में इन दिनों देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का एजेंट बनना नया फैशन है। सलमान खान जब से बड़े परदे पर टाइगर बने हैं, रॉ की दुनिया नित नए रंगों के साथ बड़े परदे से लेकर छोटे परदे और डिजिटल दुनिया तक अलग अलग रंग जमा रही है। के के मेनन ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में रॉ एजेंट के किरदार को जो तेवर दिए, उसने इस पेशे के करोड़ों दीवाने और तैयार किए हैं। अक्षय कुमार का फिल्म ‘बेलबॉटम’ में रॉ एजेंट का चोला पहनना भले दर्शकों को रास न आया हो लेकिन कतार में अभी शाहरुख खान से लेकर करण जौहर की खोज कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा तक लगे हुए हैं। सिद्धार्थ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में रॉ एजेंट बने हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने का जश्न धूमधाम से मनाया गया।
मिशन मजनू
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘मिशन मजनू’ अपनी शुरुआत से ही चर्चा में रही है लेकिन अपनी कहानी को लेकर कम और इसकी हीरोइन रश्मिका मंदाना को लेकर ज्यादा। रश्मिका इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी उस फिल्म को छोड़कर आए जो तमिल हिट फिल्म ‘थडम’ के रीमेक के तौर पर बन रही थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ का डबल रोल था। फिल्म का आधिकारिक एलान भी हो गया लेकिन जैसे ही शाहरुख खान की निर्देशक एटली के साथ प्रस्तावित फिल्म की कहानी भी ‘थडम’ जैसी ही होने की बात सामने आई, सिद्धार्थ ने ये फिल्म छोड़ दी। अब ‘थडम’ के रीमेक में आदित्य रॉय कपूर काम शुरू कर रहे हैं और सिद्धार्थ ने ‘मिशन मजनू’ का काम खत्म कर लिया है।
मिशन मजनू
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्म ‘शेरशाह’ प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म का वैसा ही खिताब पा चुकी है जैसा पिछले साल आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को मिला था। प्राइम वीडियो पर दिखने वाली फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग तो खैर अब अच्छी होती है क्योंकि आईएमडीबी और प्राइम वीडियो एक ही कंपनी अमेजन की दो शाखाएं हैं। अब सिद्धार्थ के करियर की अगली उम्मीदें फिल्म ‘मिशन मजनू’ पर टिकी रहेंगी।1970 के दशक में सेट की गई इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक ऐसे रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे जो पाकिस्तानी धरती पर भारत के गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन मजनू
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता की बनाई फिल्म ‘मिशन मजनू’ को परवेज शेख, असीम अरोडा और सुमित बठेजा ने लिखा है। शांतनु बागची निर्देशित इस फिल्में में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना के अलाव शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के मौके पर अमर बुटाला कहते हैं, “इस चुनौतीपूर्ण समय में शूटिंग करने के बावजूद हमें बेहद खुशी है कि हमने सिद्धार्थ के हिस्से की शूटिंग अपने निर्धारित समय में पूरी की है।"
विज्ञापन
मिशन मजनू
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
निर्देशक राज खोसला की फिल्म ‘सीआईडी’ से हिंदी सिनेमा में शुरू हुआ जासूसी फिल्मों का सिलसिला ‘टाइगर जिंदा है’ से लेकर ‘टाइगर 3’ तक आते आते गजब का विस्तार पा चुका है। अक्षय कुमार की इस खेल में एंट्री फिल्म ‘बेलबॉटम’ से पहले निर्देशक नीरज पांडे की जासूसी फिल्मों ‘बेबी’ और ‘नाम शबाना’ से ही हो चुकी है। शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ में जासूसी करते दिखगें। उनके खाते में एक फ्लॉप जासूसी फिल्म ‘बादशाह’ भी शामिल है। आमिर खान भी बरसों पहले फिल्म ‘सरफरोश’ में देश विरोधी तत्वों के खिलाफ खुफिया अभियान चलाते दिख चुके हैं। जॉन अब्राहम ‘मद्रास कैफे’ और ‘रॉ’ नामक फिल्मों में जासूसी कारनामे दिखा चुके हैं। पीछे कंगना रणौत भी नहीं हैं जो अपनी अगली फिल्म ‘धाकड़’ में एक जासूस की भूमिका निभाती दिखेंगी। उनसे पहले लोगों ने विद्या बालन को भेस बदलकर अपराधी की तलाश करते फिल्म ‘कहानी’ में खूब सराहा। और, आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ में उनका निभाया रॉ एजेंट का किरदार तो हिंदी सिनेमा का एक बेहतरीन अध्याय बन चुका है।