सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान साथ मिलकर 'सलाम नमस्ते' और 'ता रा रम पम' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं अब दोनों एक बार फिर नई फिल्म के लिए साथ आए हैं। वे अपनी धमाकेदार जोड़ी से एक और नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान को एक साथ मुंबई में देखा गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों को साथ देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
Siddharth-Saif: 17 साल बाद नई फिल्म के लिए साथ आए सिद्धार्थ आनंद-सैफ अली खान! वीडियो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिद्धार्थ और सैफ को एक साथ आते और शटरबग्स के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने थंब्स अप करते हुए नए प्रोजेक्ट का संकेत दिया। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर काफी प्यार बरसा रहे हैं और अपनी टिप्पणियां साझा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ अपने बैनर मार्फ्लिक्स प्रोडक्शंस के तहत फिल्म का निर्माण करेंगे। इसका निर्देशन उनके एक सहायक निर्देशक द्वारा किया जाएगा। यह फिल्म जोरदार एक्शन दृश्यों, मनोरंजक कहानी से भरपूर होने का वादा करती है, जिसके लिए सिद्धार्थ आनंद जाने जाते हैं। वहीं इस मामले पर अन्य जानकारियां अभी गुप्त रखी गई हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
Deepika Padukone: रणवीर या रणबीर? दीपिका पादुकोण किसे मानती हैं बेहतर अभिनेता, अभिनेत्री ने किया था खुलासा
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मनोरंजन जगत में चर्चा है कि फिल्म में सैफ अली खान को एक नए और धांसू अवतार में दिखाया जाएगा। आखिरी बार सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद ने 'ता रा रम पम' के लिए साथ काम किया था जो 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
Bahar Aa Chaman Prakash: आ गई नमोशी के प्रोडक्शन की पहली फिल्म, महेश भट्ट ने किया रिव्यू, तारीफ में कही ये बात
वहीं बात करें सिद्धार्थ आनंद की फिल्मों के बारे में तो उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'फाइटर' थी, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर ने अभिनय किया था। फाइटर को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। 'फाइटर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 213 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
वहीं बात करें सैफ अली खान की फिल्मों के बारे में तो अभिनेता आखिरी बार 'आदिपुरुष' में नजर आए थे। फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, देवदत्त नागे और सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म रामायण की पौराणिक कहानी का रूपांतरण थी। प्रभास ने राघव की भूमिका निभाई थी, कृति ने जानकी की भूमिका निभाई थी और सैफ ने लंकेश की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था।
Nora Fatehi: अभिनय के बाद निर्माता की कुर्सी पर बैठना चाहती हैं नोरा फतेही? अभिनेत्री ने जताई इच्छा